Free Ration / यूपी में सरकार अब नहीं देगी मुफ्त राशन , लोगों को देने होंगे इतने रूपये
उत्तर प्रदेश में मुफ्त राशन लेने वालों के लिए एक बुरी खबर है | अब यूपी सरकार अपने कोटे से राशन कार्ड धारकों को मुफ्त राशन नहीं देगी | कार्ड धारकों को अब पहले की तरह राशन के लिए भुगतान करना होगा | प्रदेश के लोगों को दो रूपये प्रति किलो गेहूं और तीन रूपये प्रति किलो की दर से चावल के लिए देना होगा | जुलाई माह का राशन 25 अगस्त से 31 अगस्त के बीच बांटा जाएगा , इसके लिए कार्ड धारकों को पैसा देना होगा| सभी जिला आपूर्ति अधिकारियों को भी इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं | हालाँकि लोगों को राज्य में केंद्र सरकार की तरफ से मिलने वाला राशन अब भी मुफ्त मिलेगा |
यह भी पढ़ें :- UP Caste Certificate OBC/SC/ST Apply Online / यूपी जाति प्रमाणपत्र ऑनलाइन आवेदन
विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए ट्रंप कार्ड बनी मुफ्त राशन वितरण योजना अब धीरे-धीरे बंद की जा रही है | राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रदेश सरकार द्वारा आवंटित राशन कार्ड कार्ड धारकों को अब भुगतान करना होगा | हालांकि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में अभी मुफ्त में ही राशन बांटा जाएगा | राज्य में महीने में दो बार मुफ्त राशन बंट रहा था | एक राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रदेश सरकार द्वारा नियमित राशन वितरण , तो दूसरा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत |
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना कोरोना महामारी के दौरान शुरू की गई थी | यह योजना पिछले साल नवंबर माह तक चलाई जानी थी लेकिन नवंबर माह में ही सीएम योगी ने चुनाव से पहले घोषणा कर दी कि अब प्रदेश सरकार मुफ्त राशन देगी | साथ में चना , नमक, रिफाइंड भी फ्री मिलेगा | बाद में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का भी विस्तार कर दिया गया और कार्ड धारकों को माह में दो बार दोनों योजनाओं से मुफ्त में राशन मिलने लगा | प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का विस्तार सितंबर 2022 तक किया गया है |

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में अभी मुफ्त मिलेगा राशन
नेफेड के तहत मिल रहा 1 किलो नमक , 1 किलो चना, रिफाइंड आदि मुफ्त में ही नहीं दिया जाएगा | लेकिन राशन का पैसा देना होगा | प्रदेश में पात्र गृहस्थी लाभार्थी यूनिट लगभग 14.97 करोड़ तथा अंत्योदय कार्ड धारकों की संख्या लगभग 1.31 करोड़ है |
- खेल: स्वस्थ जीवन, अनुशासन और सफलता की सबसे बड़ी पाठशाला
- अपने गाँव का भू-नक्शा (Bhu Naksha) मोबाइल से कैसे डाउनलोड करें
- UP Police SI Result 2026: उत्तर प्रदेश दरोगा भर्ती का परिणाम घोषित, यहाँ से देखें अपना रिजल्ट और कट-ऑफ
- IRCTC NEW WEBSITE: अब ट्रेन टिकट बुकिंग होगी सुपरफास्ट! 4 बड़े बदलाव जो बदल देंगे आपका सफर
- भारतीय रेलवे का नया नियम: क्या WhatsApp पर ट्रेन का टिकट दिखाना अब गैर-कानूनी है? जानिए पूरी जानकारी
- UP Board Compartment & Improvement Exam 2026: तैयारी और सफलता के अचूक टिप्स
- घरौनी लिस्ट 2026: घर बैठे कैसे चेक करें अपना Property Card | Ghrauni List Online Download
- गाँव की सड़कों की नई डिजिटल पहचान: पंचायती राज मंत्रालय की एक क्रांतिकारी पहल
- Pritam and Pedro Web Series (2026): पूरी कहानी, कास्ट और रिव्यू – क्या आपको देखनी चाहिए?
- IPO JUNE 2026 जून 2026 के प्रमुख IPO: क्या आपको Advit Jewels, Waterways और CSM Technologies में निवेश करना चाहिए?
- ग्राम चिकित्सालय’ सीजन 2: सिस्टम की गलियों में ‘फुलेरा नरेश’ की एंट्री और आदर्श बनने का महासंग्राम
- CM YUVA Yojana: उत्तर प्रदेश के 1.50 लाख युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार का अवसर, बिना गारंटी मिलेगा 5 लाख रुपये तक ऋण
- Census 2027 enumerator and supervisor work
- Up Bal Shramik Vidya Yojana 2026:बाल श्रमिक विद्या योजना 2026: यूपी के सभी 75 जिलों में लागू, अब नहीं छूटेगी गरीब बच्चों की पढ़ाई
- What is khasara खसरा क्या होता है और इसे ऑनलाइन कैसे देखें
- IPO Market This Week: इस हफ्ते कमाई का बड़ा मौका! खुल रहे हैं ये 4 धमाकेदार SME IPO, निवेश से पहले जानें पूरी डिटेल
- Self Enumeration 2027 स्वगणना कैसे करें
- मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना: उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए एक संपूर्ण मार्गदर्शिका और सुरक्षा कवच
- Cooler Tips कूलर कूलिंग पैड्स: घास बनाम हनीकॉम्ब, आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प कौन सा है?
- Uttar Pradesh Transfer Policy 2026-27 उत्तर प्रदेश स्थानांतरण नीति 2026-27: सरकारी कर्मचारियों के लिए विस्तृत गाइड और मुख्य नियम
- Up transfer policy 2026 उत्तर प्रदेश शासन अपडेट: 2026 तबादला नीति और संभावित महंगाई भत्ते (DA) बढ़ोतरी का विस्तृत विश्लेषण
- 1 मई 2026 से बदल गए ऑनलाइन गेमिंग के नियम: अभिभावकों और युवाओं के लिए एक सलाह
- UP Transfer Policy 2026-27: योगी सरकार की नई तबादला नीति लागू, जानें नियम और बड़े बदलाव
- Farmer ID Registration 2026: अब बिना किसान आईडी नहीं मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ, जानें पूरी प्रक्रिया
- भारत जनगणना 2026-27: इन 33 सवालों के देने होंगे जवाब, जानें स्व-जनगणना (Self-Enumeration) की पूरी प्रक्रिया
- उत्तर प्रदेश में कृषि क्रांति: ‘किसान आईडी’ से बदलती खेती की तस्वीर
- PM KISAN STATUS CHECK BY AADHAR: CHECK PAYMENT AND BENEFICARY STATUS
- उत्तर प्रदेश में जमीन पैमाइश की नई क्रांति: अब ‘जी एन एस एस रोवर’ (GNSS Rover) से होगा सीमांकन, खत्म होगा जरीब और फीते का दौर
- What is crop cutting क्रॉप कटिंग क्या है?
- UPSSSC राजस्व लेखपाल मुख्य परीक्षा 2025
1 thought on “Free Ration / यूपी में सरकार अब नहीं देगी मुफ्त राशन , लोगों को देने होंगे इतने रूपये”