UP Caste Certificate OBC/SC/ST Apply Online / यूपी जाति प्रमाणपत्र ऑनलाइन आवेदन

सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए , कॉलेज में आरक्षण लेने के लिए , सरकारी नौकरी के लिए आदि अनेकों जगह जाति प्रमाणपत्र की जरुरत होती है । उत्तर प्रदेश के निवासी अब खुद से जाति प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं । इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने ऑनलाइन पोर्टल शुरू कर दिया है । यदि आप भी OBC/SC/ST जाति से हैं , और अपना जाति प्रमाण पत्र बनवाना चाहते हैं तो यह लेख आपके लिए काफी महत्वपूर्ण है। आगे हम इस लेख में यूपी जाति प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया विस्तार से बताने जा रहे हैं।
हमारे समाज में पहले से ही अनुसूचित जाति , अनुसूचित जनजातियों के वर्गों के लोगों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया जाता रहा है। जिस कारण से समाज में उनके साथ भेदभाव , छुआछूत होने लगी और इस जाति वर्ग के लोग पिछड़ते चले गए । सरकार ने इसी समस्या को देखते हुए जाति प्रमाण पत्र जारी करने का निर्णय लिया और इसकी सहायता से इन लोगों को आरक्षण ,सरकारी योजना का लाभ ,नौकरी ,छात्रवृति आदि दिया जाता है।
- जाति प्रमाण पत्र होने से सरकारी नौकरी में आपको आरक्षण का लाभ मिलेगा।
- जाति प्रमाण पत्र से कई सरकारी योजनाओं में वरीयता दी जाती है।
- छात्रों को जाति प्रमाण पत्र से स्कूल , कॉलेज में आगे की पढ़ाई के लिए छात्रवृति मिलती है।
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
- स्वप्रमाणित घोषणा पत्र
- मोबाइल नंबर
यही भी पढ़ें :- UP Digishakti Portal for Free Tablet and Smartphone / यूपी डिजी शक्ति पोर्टल 2022 फ्री टेबलेट, स्मार्टफोन रजिस्ट्रेशन
स्व प्रमाणित घोषणा पत्र केसे डाउनलोड केसे करे
Swa pramanit ghoshna patra 2025 pdf download
- सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट esathi.up.gov.in को ओपन करना पड़ेगा।
- आप आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जायेगा ।

- यदि आपका पहले से अकाउंट नहीं है तो आप नवीन उपयोगकर्ता पंजीकरण पर क्लिक करके अपना नया अकाउंट बना लें।

- नवीन उपयोगकर्ता पंजीकरण पर क्लिक करने पर एक नया पेज खुलेगा जिसमें सभी जानकारी जैसे आवेदक का नाम ,जन्म तिथि ,मोबाइल नंबर आदि भर कर सुरक्षित करें पर क्लिक करें।

- इसके बाद अपना मोबाइल नंबर भी वेरीफाई करें। इसके लिए OTP के माध्यम से वेरीफाई होगा। इसके बाद आपका अकाउंट बन जायेगा और आप अपने अकाउंट में लॉग इन कर सकते हैं।
- अपना यूज़र नाम और पासवर्ड कहीं लिख लें क्योंकि इसी यूज़र नाम और पासवर्ड से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार के दस्तावेज आय प्रमाण पत्र , निवास प्रमाण पत्र , जाति प्रमाण पत्र , वृध्दावस्था पेंशन आदि के फॉर्म का ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
- पंजीकरण पूरी होने के बाद वेबसाइट के होम पेज पर जाएँ।
- होम पेज पर पंजीकृत उपयोगकर्ता लॉगिन में यूजर नाम ,पासवर्ड, captcha कोड भरकर submit के बटन पर क्लिक करके लॉगिन कर लें।

- लॉगिन के बाद अब अपने अकाउंट में आपको आवेदन भरें का विकल्प सेलेक्ट करना होगा।
- आवेदन भरें विकल्प सेलेक्ट करते ही आपके सामने एक लिस्ट आएगी जो की विभिन्न प्रमाण पत्रों की लिस्ट है।
- इस लिस्ट में से आपको जाति प्रमाण पत्र चुनना है ।
- अब आपके सामने जाति प्रमाण पत्र के लिए फॉर्म खुलकर आ जायेगा। इस फॉर्म में मांगी गयी जानकारी को सावधानी पूर्वक भरें और स्कैन किये गए डॉक्यूमेंट ,फोटो अदि अपलोड करें ।
- आवेदन फॉर्म भरने के बाद दर्ज करें दबा कर अपना फॉर्म सबमिट कर दें ।
- इसके बाद निर्धरित फीस का भुगतान करें।
- आवेदन फॉर्म और फीस भुगतान की रसीद अपने पास रख लें ।
- इसके बाद आपका जाति प्रमाण पत्र निर्धारित समय के अन्दर जारी कर दिया जायेगा।
- इसके बाद आप अपने अकाउंट में लॉग इन करके अपने जाति प्रमाण पत्र का प्रिंट निकाल सकते हैं ।
इसके अलावा आप अपने पास के जन सेवा केंद्र (CSC सेंटर) में भी जाकर सभी जरुरी डाक्यूमेंट्स जमा कर के अपना जाति प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट:-
- UP Roadways Free Travel: 60+ महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा, जानें नियम और किन बसों में नहीं मिलेगा लाभ
- डाकिया पर 10 वाक्य (हिंदी और अंग्रेजी में) | 10 Lines on Postman in Hindi and English
- UP Free Scooty Yojana 2026: छात्राओं को मिलेगी फ्री स्कूटी, जानें पात्रता, दस्तावेज और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
- Shiprocket IPO: तीसरे दिन भी जबरदस्त डिमांड, GMP 38% के करीब; क्या निवेशकों को मिलेगा शानदार लिस्टिंग गेन?
- UP Board Compartment Admit Card 2026: 10वीं और 12वीं के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे डाउनलोड हुआ था प्रवेश पत्र
- खेल: स्वस्थ जीवन, अनुशासन और सफलता की सबसे बड़ी पाठशाला
- अपने गाँव का भू-नक्शा (Bhu Naksha) मोबाइल से कैसे डाउनलोड करें
- UP Police SI Result 2026: उत्तर प्रदेश दरोगा भर्ती का परिणाम घोषित, यहाँ से देखें अपना रिजल्ट और कट-ऑफ
- IRCTC NEW WEBSITE: अब ट्रेन टिकट बुकिंग होगी सुपरफास्ट! 4 बड़े बदलाव जो बदल देंगे आपका सफर
- भारतीय रेलवे का नया नियम: क्या WhatsApp पर ट्रेन का टिकट दिखाना अब गैर-कानूनी है? जानिए पूरी जानकारी
- UP Board Compartment & Improvement Exam 2026: तैयारी और सफलता के अचूक टिप्स
- घरौनी लिस्ट 2026: घर बैठे कैसे चेक करें अपना Property Card | Ghrauni List Online Download
- गाँव की सड़कों की नई डिजिटल पहचान: पंचायती राज मंत्रालय की एक क्रांतिकारी पहल
- Pritam and Pedro Web Series (2026): पूरी कहानी, कास्ट और रिव्यू – क्या आपको देखनी चाहिए?
- IPO JUNE 2026 जून 2026 के प्रमुख IPO: क्या आपको Advit Jewels, Waterways और CSM Technologies में निवेश करना चाहिए?
- ग्राम चिकित्सालय’ सीजन 2: सिस्टम की गलियों में ‘फुलेरा नरेश’ की एंट्री और आदर्श बनने का महासंग्राम
- CM YUVA Yojana: उत्तर प्रदेश के 1.50 लाख युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार का अवसर, बिना गारंटी मिलेगा 5 लाख रुपये तक ऋण
- Census 2027 enumerator and supervisor work
- Up Bal Shramik Vidya Yojana 2026:बाल श्रमिक विद्या योजना 2026: यूपी के सभी 75 जिलों में लागू, अब नहीं छूटेगी गरीब बच्चों की पढ़ाई
- What is khasara खसरा क्या होता है और इसे ऑनलाइन कैसे देखें
7 thoughts on “UP Caste Certificate OBC/SC/ST Apply Online / यूपी जाति प्रमाणपत्र ऑनलाइन आवेदन”