8 Famous Scheme of Modi Govt/ इन 8 योजनाओं ने पीएम मोदी को घर- घर लोकप्रिय बनाया

वर्ष 2014 में जब श्री नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने तो उनके सामने कई चुनौतियां थी। लेकिन पिछले 8 साल के दौरान मोदी सरकार ने जनता के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत की जिससे सरकार की लोकप्रियता काफी बढ़ी है। इनमें से कई सफल योजनाओं की चर्चा घर – घर में होती है, आइए आज हम ऐसी ही 8 योजनाओं के बारे में आपको विस्तार से बताते हैं।
इस योजना की शुरुआत 1 मई 2016 को की गई थी। भारत सरकार उज्जवला योजना को अपनी सबसे बड़ी उपलब्धि मानती है। योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को घरेलू रसोई गैस कनेक्शन मुफ्त में दिया जाता है। इस योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार सभी बीपीएल और एपीएल राशन कार्ड धारक परिवार की महिलाओं को ₹1600 की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है । 25 अप्रैल 2022 तक 9 करोड़ से अधिक कनेक्शन उज्जवला योजना के तहत बांटे गए हैं।
आयुष्मान भारत योजना केंद्र सरकार का फ्लैगशिप कार्यक्रम है। इस योजना के अंतर्गत गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों को 5 लाख तक का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराया जाता है। सरकार के अनुसार देश में 10 करोड़ परिवार के 50 करोड़ सदस्यों को इस योजना का लाभ मिलेगा। इस योजना के अंतर्गत 1300 बीमारियों का इलाज सरकारी ही नहीं बल्कि निजी अस्पतालों में भी होगा।
देश के हर परिवार को बैंकिंग सिस्टम से जोड़ने के लिए जन धन योजना की शुरुआत 15 अगस्त 2014 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया । अभी तक जन धन योजना के तहत देश में 45 करोड़ से अधिक बैंक खाते खोले जा चुके हैं । पुरुषों के मुकाबले महिलाओं ने ज्यादा जनधन खाता खुलवाएं हैं । सरकार इस योजना को जमीनी स्तर पर पूरी तरह से लागू करने में सफल रही है। लोगों को सब्सिडी का लाभ भी इसी खाते में दिया जा रहा है।
किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत वर्ष 2019 में की गई थी। इस योजना के अंतर्गत सरकार किसानों के बैंक खातों में हर साल ₹6000 जमा करती है । यह राशि ₹2000 की 3 बराबर किस्तों में किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है। इस योजना की तारीफ देश के हर गांव में होती है।
इस योजना की शुरुआत 2015 में की गई थी। इस योजना के तहत लोगों को घर बनाने में मदद की जाती है, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत शहरी और ग्रामीण लोगों को जिनके पास कच्चे मकान उन्हें घर दिए जाते हैं। इसमें लोगों को कम कीमत पर लोन दिया जाता है जिसमें सब्सिडी दी जाती है । और लोन को चुकाने के लिए 20 साल तक का समय दिया जाता है । इस योजना के अंतर्गत सरकार ने 2022 तक ग्रामीण इलाकों में दो करोड़ मकान बनाने का लक्ष्य रखा है ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 अक्टूबर 2014 को स्वच्छ भारत मिशन के तहत देशभर में एक स्वच्छ भारत आंदोलन की शुरुआत की थी । इस योजना के अंतर्गत ग्रामीण और शहरी इलाकों में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए शौचालयों का निशुल्क निर्माण किया जा रहा है। गांव – गांव में इस योजना का लाभ लोगों को दिया जा रहा है।
यह भी पढ़ें :- Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana (PMFBY) / प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना
PM Jeevan Jyoti Bima Yojana (PMJJBY) / प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना , अप्लाई ऑनलाइन
इस योजना की शुरुआत 2019 में की गई थी । मोदी सरकार का लक्ष्य 2024 तक घर-घर स्वच्छ पानी उपलब्ध करने की है । हर घर नल योजना को जल जीवन मिशन के नाम से भी जाना जाता है। इस योजना का लक्ष्य 55 लीटर प्रति व्यक्ति प्रतिदिन की दर से पीने योग्य पानी उपलब्ध करवाना है । भारत सरकार द्वारा वर्ष 2022 – 23 में देशभर में हर घर नल योजना के अंतर्गत 3.8 करोड परिवारों तक स्वच्छ पानी पहुंचाने का उद्देश्य है। पिछले 2 वर्षों में इस योजना के माध्यम से 5.5 करोड़ घरों तक नल का जल पहुंचाया गया है ।
कोरोना महामारी के दौरान प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना की शुरुआत की गई थी । इस योजना का ऐलान 26 मार्च 2020 को किया गया था । इस योजना का मकसद है कि देश में कोई भी भूखा ना रहे, प्रत्येक नागरिक को इस योजना के माध्यम से 5 किलो से अधिक अनाज दिया जाता है । राशन कार्ड धारकों को इसका लाभ मिल रहा है ।केंद्र सरकार द्वारा इस योजना को सितंबर 2022 तक बढ़ाने का ऐलान किया गया है । सरकार का दावा है कि इस योजना का लाभ लगभग 80 करोड़ लोगों को मिल रहा है।
- UP Roadways Free Travel: 60+ महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा, जानें नियम और किन बसों में नहीं मिलेगा लाभ
- डाकिया पर 10 वाक्य (हिंदी और अंग्रेजी में) | 10 Lines on Postman in Hindi and English
- UP Free Scooty Yojana 2026: छात्राओं को मिलेगी फ्री स्कूटी, जानें पात्रता, दस्तावेज और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
- Shiprocket IPO: तीसरे दिन भी जबरदस्त डिमांड, GMP 38% के करीब; क्या निवेशकों को मिलेगा शानदार लिस्टिंग गेन?
- UP Board Compartment Admit Card 2026: 10वीं और 12वीं के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे डाउनलोड हुआ था प्रवेश पत्र
- खेल: स्वस्थ जीवन, अनुशासन और सफलता की सबसे बड़ी पाठशाला
- अपने गाँव का भू-नक्शा (Bhu Naksha) मोबाइल से कैसे डाउनलोड करें
- UP Police SI Result 2026: उत्तर प्रदेश दरोगा भर्ती का परिणाम घोषित, यहाँ से देखें अपना रिजल्ट और कट-ऑफ
- IRCTC NEW WEBSITE: अब ट्रेन टिकट बुकिंग होगी सुपरफास्ट! 4 बड़े बदलाव जो बदल देंगे आपका सफर
- भारतीय रेलवे का नया नियम: क्या WhatsApp पर ट्रेन का टिकट दिखाना अब गैर-कानूनी है? जानिए पूरी जानकारी
- UP Board Compartment & Improvement Exam 2026: तैयारी और सफलता के अचूक टिप्स
- घरौनी लिस्ट 2026: घर बैठे कैसे चेक करें अपना Property Card | Ghrauni List Online Download
- गाँव की सड़कों की नई डिजिटल पहचान: पंचायती राज मंत्रालय की एक क्रांतिकारी पहल
- Pritam and Pedro Web Series (2026): पूरी कहानी, कास्ट और रिव्यू – क्या आपको देखनी चाहिए?
- IPO JUNE 2026 जून 2026 के प्रमुख IPO: क्या आपको Advit Jewels, Waterways और CSM Technologies में निवेश करना चाहिए?
- ग्राम चिकित्सालय’ सीजन 2: सिस्टम की गलियों में ‘फुलेरा नरेश’ की एंट्री और आदर्श बनने का महासंग्राम
- CM YUVA Yojana: उत्तर प्रदेश के 1.50 लाख युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार का अवसर, बिना गारंटी मिलेगा 5 लाख रुपये तक ऋण
- Census 2027 enumerator and supervisor work
- Up Bal Shramik Vidya Yojana 2026:बाल श्रमिक विद्या योजना 2026: यूपी के सभी 75 जिलों में लागू, अब नहीं छूटेगी गरीब बच्चों की पढ़ाई
- What is khasara खसरा क्या होता है और इसे ऑनलाइन कैसे देखें
- IPO Market This Week: इस हफ्ते कमाई का बड़ा मौका! खुल रहे हैं ये 4 धमाकेदार SME IPO, निवेश से पहले जानें पूरी डिटेल
- Self Enumeration 2027 स्वगणना कैसे करें
- मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना: उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए एक संपूर्ण मार्गदर्शिका और सुरक्षा कवच
- Cooler Tips कूलर कूलिंग पैड्स: घास बनाम हनीकॉम्ब, आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प कौन सा है?
- Uttar Pradesh Transfer Policy 2026-27 उत्तर प्रदेश स्थानांतरण नीति 2026-27: सरकारी कर्मचारियों के लिए विस्तृत गाइड और मुख्य नियम
- Up transfer policy 2026 उत्तर प्रदेश शासन अपडेट: 2026 तबादला नीति और संभावित महंगाई भत्ते (DA) बढ़ोतरी का विस्तृत विश्लेषण
- 1 मई 2026 से बदल गए ऑनलाइन गेमिंग के नियम: अभिभावकों और युवाओं के लिए एक सलाह
- UP Transfer Policy 2026-27: योगी सरकार की नई तबादला नीति लागू, जानें नियम और बड़े बदलाव
- Farmer ID Registration 2026: अब बिना किसान आईडी नहीं मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ, जानें पूरी प्रक्रिया
- भारत जनगणना 2026-27: इन 33 सवालों के देने होंगे जवाब, जानें स्व-जनगणना (Self-Enumeration) की पूरी प्रक्रिया
- उत्तर प्रदेश में कृषि क्रांति: ‘किसान आईडी’ से बदलती खेती की तस्वीर
- PM KISAN STATUS CHECK BY AADHAR: CHECK PAYMENT AND BENEFICARY STATUS
- उत्तर प्रदेश में जमीन पैमाइश की नई क्रांति: अब ‘जी एन एस एस रोवर’ (GNSS Rover) से होगा सीमांकन, खत्म होगा जरीब और फीते का दौर
- What is crop cutting क्रॉप कटिंग क्या है?
- UPSSSC राजस्व लेखपाल मुख्य परीक्षा 2025