UP New Registry Rule / यूपी में सरकार ने फिर लागू किया 5 हजार रूपये में अपनों के नाम सम्पत्ति दान करने का नियम, दानपात्र रजिस्ट्री up last date 2023

UP New Registry Rule / यूपी में सरकार ने फिर लागू किया 5 हजार रूपये में अपनों के नाम सम्पत्ति दान करने का नियम, दानपात्र रजिस्ट्री up last date 2023

UP New Registry Rule / यूपी में सरकार ने फिर लागू किया 5 हजार रूपये में अपनों के नाम सम्पत्ति दान करने का नियम, सोर्स : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश सरकार ने घर घर सौहार्दपूर्ण वातावरण के लिए संपत्ति दान करने ( गिफ्ट डीड ) को स्थायी रूप से लागू कर दिया है | पिछले वर्ष मार्च से सितम्बर के(दानपात्र रजिस्ट्री up last date 2023) बीच 6 महीने के लिए गिफ्ट डीड को ट्रायल के रूप में लागू किया गया था | इसके अच्छे परिणाम सामने आने के बाद स्टाम्प और पंजीयन विभाग द्वारा इसे फिर से लागू करने के प्रस्ताव पर कैबिनेट ने मुहर लगा दी है | रक्त संबंधो के अलावा पहली बार विधवा बहू को भी सास ससुर केवल पांच हजार रूपये में संपत्ति दान कर सकेंगे |

दानपात्र रजिस्ट्री up last date 2023

अभी तक परिवार के बीच भी संपत्ति बंटवारे पर सात फीसदी स्टाम्प शुल्क लगता था | झगड़े रोकने के लिए पिता वसीयत करते थे , लेकिन अधिकांश वसीयतें विवाद के कारण कोर्ट पहुँच जाती थी | भारी भरकम स्टाम्प के कारण पिता अपने जीवित रहते बेटे को संपत्ति नहीं दे पाता था | लेकिन अब ऐसा नहीं होगा `|

दानपात्र रजिस्ट्री up last date 2023

यह भी पढ़ें :- उत्तर प्रदेश अन्य पिछड़ी जाति (OBC) ,अनुसूचित जाति (SC),अनुसूचित जनजाति (ST) लिस्ट

यूपी के सरकारी कर्मचारी वेतन पर्ची ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करें

कैबिनेट का फैसला : पहली बार विधवा बहू को भी दान की जा सकेगी संपत्ति

दानपात्र रजिस्ट्री up last date 2023

अब रक्त संबंधो के अलावा दामाद भी शामिल : गिफ्ट डीड के दायरे में पहली बार विधवा बहू को भी शामिल किया गया है | 95 फीसदी मामलों में सास ससुर के मौत के बाद बहू को संपत्ति से बेदखल कर दिया जाता है | अब उसके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए पांच हजार में संपत्ति दी जा सकेगी | इसके अतिरिक्त अब पुत्र , पुत्री , माता , पिता , पत्नी , पुत्रवधू , सगा भाई , सगे भाई के न होने पर उसकी पत्नी , सगी बहन , दामाद , बेटा -बेटी के बच्चों को भी इसमें शामिल किया गया है | ग्रामीण इलाकों में इस योजना का लाभ उठाने के लिए प्रचार प्रसार किया जायेगा |

दानपात्र रजिस्ट्री up last date 2023

How to apply for Varasat online / उत्तर प्रदेश में जमीन वरासत के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

Leave a Comment