Mobile Unlock Tips / यदि अपने मोबाइल का पासवर्ड या पैटर्न लॉक भूल गए हैं तो ऐसे अनलॉक करें

मोबाइल फोन आज हम सब की जरूरत बन चुका है, इसके बिना जिन्दगी की आज के समय में कल्पना भी नहीं कर सकते हैं । लगभग हर दूसरे व्यक्ति के हाथ में आपको मोबाइल फोन आसानी से नजर आ जाएगा। स्कूलों की क्लास भी ऑनलाइन मोबाइल पर होने लगी है । एक-दूसरे से बात करनी है तो मोबाइल की जरूरत, ऑनलाइन बैंक से जुड़ा काम करना है, तो मोबाइल, शॉपिंग करनी हो, बिजली का बिल जमा करना हो आदि कई अन्य कामों के लिए मोबाइल फोन की जरुरत पड़ती है । फोन में बैंकिंग की जानकारी से लेकर कई अन्य गोपनीय जानकारी होती है, जिसके कारण हमलोग इसमें पैटर्न या पासवर्ड का लॉक लगाकर रखते हैं। लेकिन जरा सोचिए कि यदि आप ये लॉक या पासवर्ड ही भूल जाएं , तो फिर मोबाइल कैसे खुलेगा?
तो चलिए हम आपको बताते हैं कि यदि आप कभी अपने मोबाइल फोन का पासवर्ड या पैटर्न लॉक भूल जाते हैं, तो आप कैसे इसे खोल सकते हैं।
पासवर्ड या पैटर्न लॉक भूलने पर मोबाइल को अनलॉक करने के लिए :-
स्टेप 1
कई लोगों के साथ ऐसा हो जाता है कि वो अपने मोबाइल का पासवर्ड या पैटर्न भूल जाते हैं, जिसके कारण वो मोबाइल का इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं। यदि आपके साथ भी ऐसा होता है, तो सबसे पहले अपने मोबाइल के साइड में दिए हुए बटन से मोबाइल को स्विच ऑफ करें और एक मिनट तक इंतजार करें।
स्टेप 2
इसके बाद आपको मोबाइल का पावर वाले स्विच और आवाज कम करने वाले बटन को एक साथ दबाना है। ऐसा करने से आपका मोबाइल रिकवरी मोड में चला जाएगा ।
यह भी पढ़ें :- जान लें ट्रैफिक से जुड़े 17 नियम ,वरना लग सकता है बहुत जुर्माना
Link Adhaar Card to Voter id 2022 / आधार को वोटर कार्ड से लिंक करें, ऑनलाइन तरीका
स्टेप 3
दोनों बटन (आवाज कम करने वाले और पावर वाले बटन) को लंबे समय तक दबाकर रखें, और जैसे ही आपका मोबाइल रिकवरी मोड में चला जाए तो इन्हें दबाना छोड़ दें।
स्टेप 4
रिकवरी मोड में जाने के बाद फैक्ट्री रिसेट वाला विकल्प चुनें । इसके बाद अब ‘वाइप कैशे’ पर क्लिक करें । ऐसा करते ही आपके मोबाइल में मौजूद सारा डाटा क्लियर हो जायेगा ।
स्टेप 5
इसके बाद जैसे ही यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, तो आपको थोड़ा सा इंतजार करना है।और इसके बाद अपने मोबाइल फोन को दोबारा ऑन करें और ये बिना पासवर्ड के खुल जाएगा ।
- EWS Certificate Online: अब घर बैठे बनवाएं EWS प्रमाणपत्र, तहसील के चक्कर से मिलेगी राहत
- UP Roadways Free Travel: 60+ महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा, जानें नियम और किन बसों में नहीं मिलेगा लाभ
- डाकिया पर 10 वाक्य (हिंदी और अंग्रेजी में) | 10 Lines on Postman in Hindi and English
- UP Free Scooty Yojana 2026: छात्राओं को मिलेगी फ्री स्कूटी, जानें पात्रता, दस्तावेज और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
- Shiprocket IPO: तीसरे दिन भी जबरदस्त डिमांड, GMP 38% के करीब; क्या निवेशकों को मिलेगा शानदार लिस्टिंग गेन?
6 thoughts on “Mobile Unlock Tips / यदि अपने मोबाइल का पासवर्ड या पैटर्न लॉक भूल गए हैं तो ऐसे अनलॉक करें”