
First Gold ATM in India / एटीएम से निकलेगा कैश की जगह सोने का सिक्का, हैदराबाद में लॉन्च हुआ पहला एटीएम
अब एटीएम से रुपयों की तरह आप सोना भी निकाल सकेंगे, हैदराबाद में रियल टाइम गोल्ड एटीएम लगाया गया है | इस एटीएम से लोग अपने डेबिट और क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके शुद्ध सोने के सिक्के निकाल सकते हैं | देश का पहला गोल्ड एटीएम हैदराबाद की कंपनी गोल्ड सिक्का प्राइवेट लिमिटेड ने ओपन क्यूब टेक्नोलॉजी की मदद से लगाया है |
यह एटीएम भी आम एटीएम की तरह काम करता है | गोल्ड सिक्का कंपनी सोना खरीदने और बेचने का कारोबार करती है | कंपनी के सीईओ सी. तरुज ने बताया कि लोग इस एटीएम से 0.5 ग्राम से 100 ग्राम तक के सोने के सिक्के निकाल या खरीद सकते हैं |
गोल्ड एटीएम का हैदराबाद में किया गया उद्घाटन
गोल्ड सिक्का प्राइवेट लिमिटेड ने 3 दिसंबर को अपना पहला गोल्ड एटीएम लांच किया | यह एटीएम गोल्ड सिक्का के हेड ऑफिस अशोक रघुपति चैम्बर्स, प्रकाश नगर मेट्रो स्टेशन बेगमपेट में लगाया गया है |
इस एटीएम पर सोने की कीमत लाइव अपडेट होती रहेगी, ताकि किसी तरह का कोई फ्रॉड ग्राहकों के साथ ना हो सके | यह गोल्ड एटीएम 24 घंटे सेवा के लिए उपलब्ध रहेगी | कंपनी देशभर में और भी एटीएम खोलेगी |

यह भी पढ़ें :- सोना असली है या नकली ? कैसे पहचानें , घर बैठे अपने कीमती गहने , 5 आसान तरीकों से चेक करें
यदि पुलिस कर रही हो गिरफ्तार , तो जानिये क्या हैं आपके कानूनी अधिकार
5 किलो सोना रखने की है क्षमता
गोल्ड एटीएम की क्षमता 5 किलो सोना रखने की है | जिसमें 0.5 ग्राम से लेकर 100 ग्राम तक के सोने की मात्रा के लिए आठ विकल्प उपलब्ध हैं | इसमें 0.5 ग्राम , 1 ग्राम , 2 ग्राम , 5 ग्राम ,10 ग्राम 20 , ग्राम , 50 ग्राम और 100 ग्राम के विकल्प उपलब्ध हैं| यह भारत और दुनिया का पहला रियल टाइम गोल्ड एटीएम है | कंपनी की योजना अगले 2 साल में पूरे भारत में करीब 3000 गोल्ड एटीएम खोलने की है | गोल्ड एटीएम से निकलने वाले सिक्के 24 कैरेट सोने और 999 शुद्धता के साथ प्रमाणित हैं |
- ग्राम चिकित्सालय’ सीजन 2: सिस्टम की गलियों में ‘फुलेरा नरेश’ की एंट्री और आदर्श बनने का महासंग्राम
- Census 2027 enumerator and supervisor work
- Up Bal Shramik Vidya Yojana 2026:बाल श्रमिक विद्या योजना 2026: यूपी के सभी 75 जिलों में लागू, अब नहीं छूटेगी गरीब बच्चों की पढ़ाई
- What is khasara खसरा क्या होता है और इसे ऑनलाइन कैसे देखें
- Self Enumeration 2027 स्वगणना कैसे करें
- Cooler Tips कूलर कूलिंग पैड्स: घास बनाम हनीकॉम्ब, आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प कौन सा है?
- Uttar Pradesh Transfer Policy 2026-27 उत्तर प्रदेश स्थानांतरण नीति 2026-27: सरकारी कर्मचारियों के लिए विस्तृत गाइड और मुख्य नियम
- 1 मई 2026 से बदल गए ऑनलाइन गेमिंग के नियम: अभिभावकों और युवाओं के लिए एक सलाह
- 8th Pay Commission and DA Hike 2026: क्या बजट के बाद 3 गुना बढ़ेगी सैलरी? जानें पूरी सच्चाई और ताजा अपडेट
- Apne thana ka number kaise nikale थाना इंचार्ज का नाम और मोबाइल नंबर कैसे ढूंढे
- भारत बनाम न्यूजीलैंड T20: यशस्वी और अभिषेक के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत की शानदार जीत!
- सावधान! 15 अप्रैल 2026 से पहले बनवा लें अपनी ‘किसान आईडी’, वरना रुक सकती है पीएम-किसान की किस्त!
- What is digi pin डिजी पिन क्या है
- Up land measurement by rover machine लेखपालों की नहीं चलेगी अब मनमानी
- उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) राजस्व लेखपाल भर्ती 2025
- Up lekhpal vecancy 7994 post reservation list लेखपाल भर्ती 2026 आरक्षण सूची
- How to find 10 years old google map
- Pm kisan samman nidhi yojana list 2026
- kisan vikas patra kvp scheme किसान विकास पत्र योजना
- How to apply online for PMAY U 2.0 step by step