Know your Rights when you Arrested by Police / यदि पुलिस कर रही हो गिरफ्तार , तो जानिये क्या हैं आपके कानूनी अधिकार

कई बार आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस ही खौफ की वजह बन जाती है | कई ऐसे मामले सामने आये हैं जब पुलिस ने पर्याप्त कारण न होने पर भी अपने अधिकारों का दुरूपयोग करते हुए आम लोगों को गिरफ्तार किया है | यदि आपका सामना भी पुलिस के इस डरावने रूप से होता है तो घबराएँ नहीं क्योंकि कानून के तहत आपको कई ऐसे अधिकार प्राप्त हैं जिसके कारण पुलिस आपको गिरफ्तार तो क्या हिरासत में भी नहीं रख सकती है | किसी व्यक्ति को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस को पूरी कानूनी प्रक्रिया का पालन करना होगा वरना गिरफ्तारी गैर कानूनी मानी जाती है और पुलिस पर भी एक्शन लिया जा सकता है |
आज हम अपने इस लेख में आपको पुलिस द्वारा किसी आम आदमी को गिरफ्तार करते समय उसके क़ानूनी अधिकारों की जानकारी देने जा रहे हैं , ताकि पुलिस उसके साथ कोई ज्यादती ना कर सके |
Know your Rights when you Arrested by Police / यदि पुलिस कर रही हो गिरफ्तार , तो जानिये क्या हैं आपके कानूनी अधिकार
- जब पुलिस किसी व्यक्ति को गिरफ्तार करने के लिए आती है तो उसे यूनिफॉर्म (वर्दी ) में होना चाहिए | उसकी वर्दी पर नेम प्लेट लगी होनी चाहिए और उस पर उसका नाम लिखा होना चाहिए |
- सीआरपीसी की धारा 50 (1) के अंतर्गत पुलिस यदि किसी व्यक्ति को गिरफ्तार करती है तो गिरफ्तार किए गए व्यक्ति को गिरफ्तारी का कारण बताना होगा | यह जानना उसका अधिकार है |
- सीआरपीसी की धारा 50(A) के अनुसार गिरफ्तार किए गए व्यक्ति को अधिकार है कि वह अपनी गिरफ्तारी की जानकारी अपने परिवार या रिश्तेदार को दे सकता है | यदि उसे इस कानून की जानकारी नहीं है तो पुलिस अधिकारी का दायित्व है कि उसके परिवार वालों को इसकी जानकारी दे |

यह भी पढ़ें :- Know Your Police Station / यूपी के किसी भी थाने के थाना प्रभारी का नाम , मोबाइल नंबर ऑनलाइन निकालें
Traffic Rules And Fines Details/ जान लें ट्रैफिक से जुड़े 17 नियम ,वरना लग सकता है बहुत जुर्माना
- सीआरपीसी की धारा 57 के अनुसार पुलिस किसी व्यक्ति को 24 घंटे से ज्यादा हिरासत में नहीं रख सकती है | यदि पुलिस किसी को 24 घंटे से ज्यादा हिरासत में रखना चाहती है तो उसको मजिस्ट्रेट से इसकी इजाजत लेनी होगी और मजिस्ट्रेट इस संबंध में इजाजत किस आधार पर दे रहा है उसका विवरण कारण सहित बताएगा |
- सीआरपीसी की धारा 46(4) के अनुसार किसी भी महिला को पुलिस सूरज ढलने के बाद और सूरज निकलने से पहले गिरफ्तार नहीं कर सकती है | सीआरपीसी की धारा 46 के अनुसार महिला को सिर्फ महिला पुलिसकर्मी ही गिरफ्तार कर सकती है किसी भी महिला को पुरुष पुलिसकर्मी गिरफ्तार नहीं कर सकता है | हालाँकि यदि किसी परिस्थिति में किसी महिला को गिरफ्तार करना ही पड़ता है तो इसके पहले एरिया मजिस्ट्रेट से इजाजत लेनी होगी |
- पुलिस जिस व्यक्ति को गिरफ्तार करती है उसकी हर 48 घंटे के अंदर मेडिकल जांच जरूर होनी चाहिए | सीआरपीसी की धारा 54 के मुताबिक यदि गिरफ्तार किया गया व्यक्ति अपनी मेडिकल जांच कराने की मांग करता है तो पुलिस को उसकी मेडिकल जांच करानी होगी |
- सीआरपीसी की धारा 41 (बी) के अनुसार पुलिस को अरेस्ट मेमो अर्थात गिरफ्तारी का विवरण तैयार करना होगा | जिसमें गिरफ्तार करने वाले पुलिस अधिकारी की रैंक ,गिरफ्तार करने का समय और पुलिस अधिकारी के अलावा जो प्रत्यक्षदर्शी हैं उसके हस्ताक्षर भी शामिल होंगे | अरेस्ट मेमो में गिरफ्तार किए गए व्यक्ति से भी साइन करवाना जरूरी होता है , उसके हस्ताक्षर के बिना वह अधूरा माना जाएगा |

- सीआरपीसी की धारा 41D के अनुसार हिरासत में लिए गए व्यक्ति को अधिकार है कि वह पुलिस जांच के दौरान कभी भी अपने वकील से मिल सकता है और बात कर सकता है | अपने परिजनों से भी मुलाकात कर सकता है और बातचीत कर सकता है |
- असंज्ञेय अपराधों के मामले में जिस व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है उसको वारंट देखने का अधिकार होता है | लेकिन संज्ञेय अपराध के मामले में पुलिस बिना वारंट दिखाए भी गिरफ्तार कर सकती है |
यदि पुलिस उक्त किसी भी कानून का पालन नहीं करती है तो उसकी गिरफ्तारी गैर क़ानूनी होगी और इसके लिए पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है |
- खेल: स्वस्थ जीवन, अनुशासन और सफलता की सबसे बड़ी पाठशाला
- अपने गाँव का भू-नक्शा (Bhu Naksha) मोबाइल से कैसे डाउनलोड करें
- UP Police SI Result 2026: उत्तर प्रदेश दरोगा भर्ती का परिणाम घोषित, यहाँ से देखें अपना रिजल्ट और कट-ऑफ
- IRCTC NEW WEBSITE: अब ट्रेन टिकट बुकिंग होगी सुपरफास्ट! 4 बड़े बदलाव जो बदल देंगे आपका सफर
- भारतीय रेलवे का नया नियम: क्या WhatsApp पर ट्रेन का टिकट दिखाना अब गैर-कानूनी है? जानिए पूरी जानकारी
- UP Board Compartment & Improvement Exam 2026: तैयारी और सफलता के अचूक टिप्स
- घरौनी लिस्ट 2026: घर बैठे कैसे चेक करें अपना Property Card | Ghrauni List Online Download
- गाँव की सड़कों की नई डिजिटल पहचान: पंचायती राज मंत्रालय की एक क्रांतिकारी पहल
- Pritam and Pedro Web Series (2026): पूरी कहानी, कास्ट और रिव्यू – क्या आपको देखनी चाहिए?
- IPO JUNE 2026 जून 2026 के प्रमुख IPO: क्या आपको Advit Jewels, Waterways और CSM Technologies में निवेश करना चाहिए?
- ग्राम चिकित्सालय’ सीजन 2: सिस्टम की गलियों में ‘फुलेरा नरेश’ की एंट्री और आदर्श बनने का महासंग्राम
- CM YUVA Yojana: उत्तर प्रदेश के 1.50 लाख युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार का अवसर, बिना गारंटी मिलेगा 5 लाख रुपये तक ऋण
- Census 2027 enumerator and supervisor work
- Up Bal Shramik Vidya Yojana 2026:बाल श्रमिक विद्या योजना 2026: यूपी के सभी 75 जिलों में लागू, अब नहीं छूटेगी गरीब बच्चों की पढ़ाई
- What is khasara खसरा क्या होता है और इसे ऑनलाइन कैसे देखें
- IPO Market This Week: इस हफ्ते कमाई का बड़ा मौका! खुल रहे हैं ये 4 धमाकेदार SME IPO, निवेश से पहले जानें पूरी डिटेल
- Self Enumeration 2027 स्वगणना कैसे करें
- मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना: उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए एक संपूर्ण मार्गदर्शिका और सुरक्षा कवच
- Cooler Tips कूलर कूलिंग पैड्स: घास बनाम हनीकॉम्ब, आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प कौन सा है?
- Uttar Pradesh Transfer Policy 2026-27 उत्तर प्रदेश स्थानांतरण नीति 2026-27: सरकारी कर्मचारियों के लिए विस्तृत गाइड और मुख्य नियम
- Up transfer policy 2026 उत्तर प्रदेश शासन अपडेट: 2026 तबादला नीति और संभावित महंगाई भत्ते (DA) बढ़ोतरी का विस्तृत विश्लेषण
- 1 मई 2026 से बदल गए ऑनलाइन गेमिंग के नियम: अभिभावकों और युवाओं के लिए एक सलाह
- UP Transfer Policy 2026-27: योगी सरकार की नई तबादला नीति लागू, जानें नियम और बड़े बदलाव
- Farmer ID Registration 2026: अब बिना किसान आईडी नहीं मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ, जानें पूरी प्रक्रिया
- भारत जनगणना 2026-27: इन 33 सवालों के देने होंगे जवाब, जानें स्व-जनगणना (Self-Enumeration) की पूरी प्रक्रिया
- उत्तर प्रदेश में कृषि क्रांति: ‘किसान आईडी’ से बदलती खेती की तस्वीर
- PM KISAN STATUS CHECK BY AADHAR: CHECK PAYMENT AND BENEFICARY STATUS
- उत्तर प्रदेश में जमीन पैमाइश की नई क्रांति: अब ‘जी एन एस एस रोवर’ (GNSS Rover) से होगा सीमांकन, खत्म होगा जरीब और फीते का दौर
- What is crop cutting क्रॉप कटिंग क्या है?
- UPSSSC राजस्व लेखपाल मुख्य परीक्षा 2025
- UP Varasat Online Registration 2026: वरासत के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? Step-by-Step Guide
- UP Divyang Pension Yojana 2026 उत्तर प्रदेश दिव्यांग पेंशन योजना
- 8th Pay Commission and DA Hike 2026: क्या बजट के बाद 3 गुना बढ़ेगी सैलरी? जानें पूरी सच्चाई और ताजा अपडेट
- यूपी रजिस्ट्री नियम 2026: अब आधार प्रमाणीकरण के बिना नहीं होगी संपत्ति की खरीद-बिक्री, जानें विस्तार से
- ICC Men’s T20 World Cup 2026: भारत और श्रीलंका की मेजबानी में मचेगा धमाल, जानें शेड्यूल, टीमें और नया फॉर्मेट
- राजस्थान मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना 2026: अपना बिजनेस शुरू करने के लिए पाएं ₹10 लाख तक का ब्याज मुक्त ऋण
- Apne thana ka number kaise nikale थाना इंचार्ज का नाम और मोबाइल नंबर कैसे ढूंढे
- मानव संपदा पोर्टल पर पत्नी की संपत्ति का विवरण कैसे भरें? जानें नियम और प्रक्रिया
- PM Awas Yojana New List 2026 अपना नाम ऐसे चेक करें और पाएं घर बनाने के लिए सहायता
- अब बिना डरे करें पुलिस से शिकायत! वाराणसी रेंज ने जारी किया ‘पुलिस सतर्क मित्र’ व्हाट्सएप बॉट
- Up Farmer Registry 2026: पूरी पंजीकरण प्रक्रिया और स्टेप-बाय-स्टेप गाइड
- भारत बनाम न्यूजीलैंड T20: यशस्वी और अभिषेक के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत की शानदार जीत!
- सावधान! 15 अप्रैल 2026 से पहले बनवा लें अपनी ‘किसान आईडी’, वरना रुक सकती है पीएम-किसान की किस्त!
- UP Cabinet Decision: यूपी में परिवार के बीच संपत्ति दान करना हुआ सस्ता, GCC नीति की SOP को भी मिली मंजूरी
- What is digi pin डिजी पिन क्या है
- Up land measurement by rover machine लेखपालों की नहीं चलेगी अब मनमानी
- उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) राजस्व लेखपाल भर्ती 2025
- Up lekhpal vecancy 7994 post reservation list लेखपाल भर्ती 2026 आरक्षण सूची
- How to find 10 years old google map
- Pm kisan samman nidhi yojana list 2026
1 thought on “Know your Rights when you Arrested by Police / यदि पुलिस कर रही हो गिरफ्तार , तो जानिये क्या हैं आपके कानूनी अधिकार”