UP Mukhyamantri Fellowship 2022/ यूपी मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना
मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 अगस्त से शुरू हो गया है , आवेदन की अंतिम तिथि 24 अगस्त है | योजना के अंतर्गत आकांक्षी 100 विकासखण्डों के लिए चयनित होने वाले शोधार्थियों को 30 हजार रूपये मासिक मानदेय , 10 हजार रूपये भ्रमण भत्ता और टैबलेट के लिए 15 हजार रूपये दिए जायेंगे |
नियोजन विभाग के सचिव अलोक कुमार के अनुसार युवाओं को सरकार के साथ नीति , प्रबंधन , क्रियान्वयन , अनुश्रवण के कार्यों में सहभागिता का खास मौका देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री फ़ेलोशिप कार्यक्रम शुरू किया गया है | उन्होंने बताया कि चयनित युवाओं को राज्य के 100 आकांक्षात्मक विकास खण्डों में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं का समवर्ती मूल्यांकन करना होगा | शोधार्थियों को योजनाओं के संचालन में आ रही चुनौतियों के निराकरण तथा योजनाओं से जनमानस को अपेक्षित लाभ पहुँचाने के लिए सुझाव भी देने होंगे |
UP Mukhyamantri Fellowship 2022/ यूपी मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना
यूपी मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना के लिए पात्रता :-
- 60 % अंकों से स्नातक या उच्च शैक्षणिक योग्यता
- हिंदी बोलने और लिखने में कुशलता
- लेख प्रकाशन / नीति पत्रों / शोध पत्रों / मूल्यांकन / परियोजनाओं व योजनाओं के अनुश्रवण का अनुभव
- उत्कृष्ट कंप्यूटर कौशल
- डाटा एनालिसिस का अनुभव
- फील्ड वर्क की अनिवार्यता
यह भी पढ़ें :- Traffic Rules And Fines Details/ जान लें ट्रैफिक से जुड़े 17 नियम ,वरना लग सकता है बहुत जुर्माना
Mobile Unlock Tips / यदि अपने मोबाइल का पासवर्ड या पैटर्न लॉक भूल गए हैं तो ऐसे अनलॉक करें
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए ऑफिसियल वेबसाइट :- cmfellowship.upsdc.gov.in

- UPSSSC PET Answer Key 2026: Download Question Paper PDF with Solution
- महिषासुर मर्दिनी स्तोत्रम् (अयि गिरिनन्दिनि): सम्पूर्ण 21 श्लोक, हिंदी अर्थ और पाठ विधि
- जनगणना 2027 के 40 सवालों की लिस्ट, जानें कौन-कौन से प्रश्न पूछे जाएंगे census 2027 40 questions hindi
- Census 2027: जनगणना 2027 में कितने सवाल पूछे जाएंगे? जानिए 40 प्रश्नों की पूरी जानकारी
- EWS Certificate Online: अब घर बैठे बनवाएं EWS प्रमाणपत्र, तहसील के चक्कर से मिलेगी राहत
4 thoughts on “UP Mukhyamantri Fellowship 2022/ यूपी मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना”