How many Mobile Number is connected to my Adhaar / आपके आधार कार्ड से कितने मोबाईल नंबर चालू है ?

हममें से हर कोई जानना चाहता है कि उसके आधार कार्ड से कितने सिम कनेक्टेड है , तो आज हम अपने आर्टिकल में आपको बताएंगे कि आप कैसे चेक करेंगे कि आप के आधार कार्ड से कितने सिम एक्टिव है। आजकल अधिकतर लोगों के पास मोबाइल है और मोबाइल को चलाने के लिए उसमें सिम की जरूरत पड़ती है क्योंकि बिना सिम के ना तो हम फोन कर सकते हैं और ना ही इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं और सिम खरीदने के लिए हमें आधार कार्ड की जरूरत होती है |
दोस्तों कई बार ऐसा होता है कि हमें स्कूल , कॉलेज या प्राइवेट काम में आधार कार्ड की फोटोकॉपी देनी पड़ती है लेकिन कई बार यह गलत हाथों में लग जाता है और वह इसका गलत इस्तेमाल भी कर लेते तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप के आधार कार्ड से कितने सिम चालू है कैसे पता करें ?
How many Mobile Number is connected to my Adhaar / आपके आधार कार्ड से कितने मोबाईल नंबर चालू है ?
आधार कार्ड से कितने सिम चालू है ऑनलाइन चेक करें
STEP 1.
अपने आधार से लिंक मोबाइल नंबर के बारे में जानने के लिए आपको सबसे पहले भारत सरकार के दूरसंचार विभाग के आधिकारिक वेबसाइट tafcop.sancharsaathi.gov.in/telecomUser/ को ओपन करना होगा | जैसा कि नीचे फोटो में दिखाया गया है ।

How many Mobile Number is connected to my Adhaar / आपके आधार कार्ड से कितने मोबाईल नंबर चालू है ?
STEP 2.
वेबसाइट ओपन होने के बाद उसमें 10 डिजिटल मोबाइल नंबर डालने के लिए एक स्पेस दिखाई देगा जहां पर आपको अपना मोबाइल नंबर डालना है और उसके नीचे कैप्चा डालने के लिए जगह दिखाई देगा वहां पर आपको कैप्चा डालना है , जैसे ही आप कैप्चा डालेंगे उसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेज दिया जायेगा |

यह भी पढ़ें :- कोर्ट में खुद लड़ सकते हैं अपना केस , जानिये कैसे ?
यूपी में सरकार ने फिर लागू किया 5 हजार रूपये में अपनों के नाम सम्पत्ति दान करने का नियम
STEP 3.
अब आपके द्वारा डाले गए मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा उसको इंटर करें और फिर लोगिन वाली बटन पर क्लिक करें | जैसा कि नीचे फोटो में दिखाया गया है |

STEP 4.
अब आपके सामने आपके मोबाइल नंबर से जितने भी सिम कार्ड एक्टिव हैं उनकी लिस्ट आपके सामने आ जाएगी | यदि आपको लगता है कि नंबर आपका नहीं है फिर भी दिखाई दे रहा है तो आप उसे बंद करवा सकते हैं | आप उसकी कंप्लेंट Not My Number पर क्लिक करके रिपोर्ट कर सकते हैं | इसके बाद आपकी रिक्वेस्ट को रिव्यू करने के बाद उस मोबाइल नंबर को हटा दिया जाएगा |

आधार कार्ड के बिना कोई भी मोबाइल नंबर एक्टिवेट नहीं होता है | कई बार ऐसा होता है कि हमारे आधार कार्ड से कई सारे सिम एक्टिवेट होते हैं और हमें पता नहीं होता है | अब आपके आधार कार्ड से कितने मोबाइल सिम एक्टिवेट हैं आप आसानी से ऊपर बताये गए तरीके से जान सकते हैं।
- महिषासुर मर्दिनी स्तोत्रम् (अयि गिरिनन्दिनि): सम्पूर्ण 21 श्लोक, हिंदी अर्थ और पाठ विधि
- जनगणना 2027 के 40 सवालों की लिस्ट, जानें कौन-कौन से प्रश्न पूछे जाएंगे census 2027 40 questions hindi
- Census 2027: जनगणना 2027 में कितने सवाल पूछे जाएंगे? जानिए 40 प्रश्नों की पूरी जानकारी
- EWS Certificate Online: अब घर बैठे बनवाएं EWS प्रमाणपत्र, तहसील के चक्कर से मिलेगी राहत
- UP Roadways Free Travel: 60+ महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा, जानें नियम और किन बसों में नहीं मिलेगा लाभ
- डाकिया पर 10 वाक्य (हिंदी और अंग्रेजी में) | 10 Lines on Postman in Hindi and English
- UP Free Scooty Yojana 2026: छात्राओं को मिलेगी फ्री स्कूटी, जानें पात्रता, दस्तावेज और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
- Shiprocket IPO: तीसरे दिन भी जबरदस्त डिमांड, GMP 38% के करीब; क्या निवेशकों को मिलेगा शानदार लिस्टिंग गेन?
- UP Board Compartment Admit Card 2026: 10वीं और 12वीं के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे डाउनलोड हुआ था प्रवेश पत्र
- खेल: स्वस्थ जीवन, अनुशासन और सफलता की सबसे बड़ी पाठशाला