Gehu Kharid Registration UP / यूपी गेहूं खरीद ऑनलाइन किसान पंजीकरण
![Gehu Kharid Registration UP / यूपी गेहूं खरीद ऑनलाइन किसान पंजीकरण](https://i0.wp.com/sarkarifreeyojana.com/wp-content/uploads/2024/03/पोस्टर-min-678x1024.jpeg?resize=678%2C1024&ssl=1)
आभार अमर उजाला / Gehu Kharid Registration UP / यूपी गेहूं खरीद ऑनलाइन किसान पंजीकरण
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा रबी सीजन में गेहूं खरीद की शुरुआत 1 मार्च 2024 से कर दी गई है | और गेहूं की खरीद 15 जून 2024 तक की जायेगी | सरकार ने गेहूं खरीद के लिए समर्थन मूल्य 2275 रुपया प्रति क्विंटल रखा है | गेहूं की बिक्री हेतु किसानों को खाद्य एवं रसद विभाग की वेबसाईट fcs.up.gov.in या विभाग के मोबाईल एप UP Kisan Mitra पर पंजीकरण कराना होगा |
- गेहूं की सरकारी खरीद 1 मार्च 2024 से 15 जून 2024 तक की जायेगी |
- गेहूं का समर्थन मूल्य 2024 के लिए 2275 रुपया प्रति क्विंटल निर्धरित किया गया है |
- इस वर्ष बटाईदार कृषकों द्वारा भी पंजीकरण कराकर गेहूं की बिक्री की जा सकेगी |
- 100 क्विंटल गेहूं की बिक्री के लिए सत्यापन से छूट दी गई है | ( बटाईदार कृषक एवं चकबंदी ग्रामों को छोड़कर )
- किसान जनपद में स्थित किसी भी केंद्र पर अपना गेहूं बेच सकते हैं |
- आधार कार्ड
- जमीन की खतौनी
- रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर
- बैंक पासबुक
यह भी पढ़ें : – यूपी भूलेख रियल टाइम खतौनी कैसे देखें ?
उत्तर प्रदेश फ्री बोरिंग योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?
यूपी में 5000 रूपये में कर सकेंगे अपनों के नाम सम्पति का रजिस्ट्री, शासनादेश जारी
- गेहूं विक्रय के लिए पंजीकरण के लिए किसान भाइयों को सबसे पहले खाद्य एवं रसद विभाग उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाईट fcs.up.gov.in को ओपन करना है | अब आपके सामने होम पेज खुल कर आ जाएगा | होम पेज पर आपको खरीद हेतु किसान पंजीकरण का ऑप्शन दिखेगा जिस पर क्लिक करना है जैसा कि नीचे फोटो में दिखाया गया है |
![](https://i0.wp.com/sarkarifreeyojana.com/wp-content/uploads/2024/03/गेहू1-min-1024x499.jpg?resize=900%2C439&ssl=1)
- अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जायेगा , जिसमें आपको खरीद हेतु किसान पंजीकरण में विपणन वर्ष रबी 2024 -2025 चुनना है | और गेहूँ खरीद हेतु किसान पंजीकरण को सिलेक्ट कर आगे बढ़ें के ऑप्शन पर क्लिक करना है , जैसा कि नीचे फोटो में दिखाया गया है |
![](https://i0.wp.com/sarkarifreeyojana.com/wp-content/uploads/2024/03/gehu-2-min-1024x511.jpg?resize=900%2C449&ssl=1)
- अब आपके सामने किसान पंजीकरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ आएगी जिसे ध्यानपूर्वक पढ़ लें | और नीचे आगे बढ़ें के विकल्प पर क्लिक करें |
![](https://i0.wp.com/sarkarifreeyojana.com/wp-content/uploads/2024/03/गहउ-4-min.jpg?resize=819%2C732&ssl=1)
- अब आपके सामने एक नया पेज आएगा जिसमें आधार संख्या और कैप्चा कोड भरकर अपनी सहमति पर क्लिक कर आगे बढ़ें पर क्लिक करें |
![](https://i0.wp.com/sarkarifreeyojana.com/wp-content/uploads/2024/03/gehu-5-min-1024x513.jpg?resize=900%2C451&ssl=1)
- अब आपके सामने पंजीकरण फॉर्म खुल कर आ जायेगा जिसमें पूछी गई सभी जानकारी जैसे नाम , पिता का नाम , जेंडर , मोबाईल नंबर , किसान की भूमि का विवरण , किसान के निवास का पता , बैंक खाते का विवरण आदि भर कर सबमिट कर दें |
![](https://i0.wp.com/sarkarifreeyojana.com/wp-content/uploads/2024/03/gehu-7-min-1024x500.jpg?resize=900%2C439&ssl=1)
- इसके बाद आपको स्टेप 3 पंजीकरण ड्राफ्ट पर क्लिक करना है , इसमें आपको अपने पंजीकरण फॉर्म में भरी जानकारी दिखेगी | इसको चेक कर लें यदि सही है तो स्टेप 4 पंजीकरण संशोधन पर क्लिक करें |
- अब आपके सामने आवेदन फॉर्म संशोधन के लिए खुल कर आ जायेगा | जो भी जानकारी संशोधन करना हो कर लें |
- इसके बाद स्टेप 5 पंजीकरण लॉक पर क्लिक करें | अपना आवेदन लॉक कर दें | इसके बाद आपका आवेदन ई क्रय अधिकारी को भेज दिया जाएगा | लॉक होने के बाद आप अपने फॉर्म में किसी प्रकार का संशोधन नहीं कर पाएंगे |
- अब आपको स्टेप 6 पंजीकरण फाइनल प्रिन्ट पर क्लिक करना है और इसका प्रिन्ट आउट निकाल लेना है |
- अंतिम स्टेप 7 में आपको लॉक के बाद टोकन बनाए पर क्लिक करना है | अब आपका टोकन जेनरेट हो जायेगा | आप टोकन का प्रिन्ट ले लें | टोकन पर गोदाम का विवरण भी होगा जहां आपको अपना गेहूं बेचने के लिए ले जाना है |
इस तरह से किसान भाई खुद अपने मोबाईल से गेहूं बिक्री के लिए पंजीकरण कर सकते हैं |
किसान भाई गेहूं खरीद से संबंधित किसी भी तरह की शिकायत राज्य स्तर पर खाद्य विभाग के टोल फ्री नंबर 18001800150 पर दर्ज करा सकते हैं |
- Gehu Kharid Registration UP / यूपी गेहूं खरीद ऑनलाइन किसान पंजीकरण
- PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana / प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना
- Mobile Call Recording without announcement / जाने फोन में कॉल रिकॉर्डिंग का नया तरीका , नहीं होगी कोई अनाउंसमेंट
- Google Pay Loan Offer/ गूगल पे से लें 15 हजार रूपये का लोन
- UP Nand Baba Mission Yojana / यूपी सरकार किसानों को गाय खरीदने पर 80 हजार रूपये देगी , यहाँ करना होगा आवेदन
- UP Bhulekh Real time Khatauni / यूपी भूलेख रियल टाइम खतौनी कैसे देखें ?
- Yogi Adityanath Contact Number / अब WhatsApp पर यूपी सीएम योगी से सीधे जुड़ सकेंगे लोग, सरकार ने लॉन्च किया चैनल
- How to check seat availablity in train / चलती ट्रेन में कैसे पता करें कौन सी सीट खाली है ?
- Mera Bill Mera Adhikar Yojana / सरकार की इस स्कीम में जीत सकते हैं 1 करोड़ तक का ईनाम , जानिये कैसे ?
- UP Free Boring Yojana / उत्तर प्रदेश फ्री बोरिंग योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?
- LPG Price Cut by Rs 200 / सरकार का ऐलान, घरेलू गैस सिलेंडर 200 रुपया हुआ सस्ता
- UP Scholarship 2023 / यूपी छात्रवृत्ति 2023 , पात्रता , पंजीकरण , स्टेटस
- MNREGA Work Monitoring through Drone / ड्रोन से होगी मनरेगा के कार्यों की निगरानी
- PM Vishwakarma Yojana 2023 / पीएम विश्वकर्मा योजना
- UP New Registry Rule / यूपी में सरकार ने फिर लागू किया 5 हजार रूपये में अपनों के नाम सम्पत्ति दान करने का नियम, दानपात्र रजिस्ट्री up last date 2023
- How to apply for Varasat online / उत्तर प्रदेश में जमीन वरासत के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?
- UP Khet Talaab Yojana /यूपी में आवारा पशुओं से फसलों की सुरक्षा के लिए लागू होगा खेत सुरक्षा योजना
- PradhanMantri Kusum Yojana 2023/ प्रधानमंत्री कुसुम योजना
- Sukanya Samriddhi Yojana(SSY) Update 2023: सुकन्या समृद्धि योजना के बदले 5 नियम
- List of All Prime Minister of India/ भारत के सभी प्रधानमंत्रियों की सूची (1947-2023)