MP Ladli Behna Yojana / मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना
![MP Ladli Behna Yojana / मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना](https://i0.wp.com/sarkarifreeyojana.com/wp-content/uploads/2023/12/लाल्द्ली-2-1024x596.png?resize=900%2C524&ssl=1)
MP Ladli Behna Yojana / मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना
मध्य प्रदेश ( एमपी ) में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लाड़ली बहन योजना की शुरुआत की गयी है | इस योजना के तहत पूरे प्रदेश की करीब एक करोड़ महिलाओं को हर महीने ₹1250 दिए जाएंगे | यह राशि सीधे उनके बैंक खाते में जमा कराई जाएगी | इस योजना का उद्देश्य है कि राज्य की सभी गरीब बहनों को लाभ देकर वित्तीय सहायता प्रदान करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है |
योजना का नाम | मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना , मध्य प्रदेश |
राज्य | मध्य प्रदेश |
लाभ | प्रदेश की बहनों को 1250 रुपये की आर्थिक मदद |
लाभार्थी | मध्यप्रदेश की बहनें |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन और ऑफलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | cmladlibahna.mp.gov.in |
इस योजना के पीछे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी का उद्देश्य है कि प्रदेश की बहनों को वित्तीय सहायता प्रदान करके उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है | इस योजना के अंतर्गत बहनों को प्रत्येक महीना एक हजार दो सौ रुपया दिए जायेंगे यानि कि कुल 15000 रूपये प्रति वर्ष उनके बैंक खाते में सीधे ट्रान्सफर किये जायेंगे |
- इस योजना का लाभ केवल मध्य प्रदेश की बहनें ही ले सकती है |
- इस योजना में विवाहित , विधवा , तलाकशुदा , परित्यक्त महिलाएं भी शामिल हैं |
- 23 से 60 वर्ष तक की आयु की महिलाएं इस योजना के लिए पात्र हैं |
- बहन के परिवार की वार्षिक आय 2 लाख 50 हजार रूपये से कम होना चाहिए |
- 5 एकड़ से कम कृषि भूमि होनी चाहिए |
- परिवार की समग्र आइडी और स्वयं की समग्र आइडी |
- आधार कार्ड |
- महिला का स्वयं का बैंक खाता | संयुक्त खाता मान्य नहीं होगा |
- समग्र में e-KYC |
- समग्र एवं आधार कार्ड में हितग्राही की जानकारी समान होना चाहिए |
- आवेदन फॉर्म ग्राम पंचायत / वार्ड कार्यालय / कैंप स्थल पर उपलब्ध होंगे |
- ग्राम पंचायत / वार्ड कार्यालय / कैंप स्थल पर आवेदन फॉर्म कि लाड़ली बहना पोर्टल / एप में प्रविष्टी की जाएगी |
- आवेदन फॉर्म की प्रविष्टी के दौरान महिला का फोटो लिया जाएगा |
- आवेदन फॉर्म की प्रविष्टी के बाद प्राप्त ऑनलाइन आवेदन क्रमांक को पावती में दर्ज करके आवेदक को दिया जायेगा |
- आवेदन पत्र भरने की सम्पूर्ण प्रक्रिया निशुल्क होगी |
- आवेदक महिला को स्वयं उपरोक्त स्थलों पर उपस्थित होना आवश्यक होगा ताकि उसका लाइव फोटो ली जा सके एवं ई KYC लिया जा सके | इसके लिए महिला को निम्न दस्तावेज लेकर आना आवश्यक होगा :- परिवार की समग्र आई डी ., स्वयं की समग्र आई डी और स्वयं का आधार कार्ड |
- अनंतिम सूची का प्रकाशन :- आवेदन प्राप्ति की अंतिम तिथि के बाद आवेदकों की अनंतिम सूची ., पोर्टल /ऐप पर प्रदर्शित की जायेगी ., जिसका प्रिंट आउट ग्राम पंचायत / वार्ड स्तर के सूचना पटल पर भी चस्पा किया जायेगा |
- आपत्तियों को प्राप्त किया जाना :- प्रदर्शित अनंतिम सूची पर 15 दिवस तक आपत्तियाँ पोर्टल / ऐप के माध्यम से प्राप्त की जायेगी | इसके अतिरिक्त पंचायत सचिव / वार्ड प्रभारी को लिखित या सीएम हेल्पलाइन 181 के माध्यम से भी आपत्ति दी जा सकेगी | प्राप्त आपत्तियों को पंचायत सचिव / वार्ड प्रभारी द्वारा पोर्टल / एप पर दर्ज किया जाएगा |
यह भी पढ़ें :- मध्य प्रदेश खसरा , खतौनी , नक्शा ऑनलाइन चेक करें
आधार कार्ड खुद से कैसे डाउनलोड करें
- लाडली बहना योजना का स्टैटस चेक करने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाईट cmladlibahna.mp.gov.in को ओपन करना है | जिसमें आपको आवेदन एवं भुगतान की स्थिति का विकल्प दिखेगा , जिसपर क्लिक करना है | जैसा कि नीचे फोटो में दिखाया गया है |
![](https://i0.wp.com/sarkarifreeyojana.com/wp-content/uploads/2023/12/LADLI-min-1-1024x549.jpg?resize=900%2C483&ssl=1)
- अब आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा , जिसमें आपको लाडली बहना आवेदन क्रमांक या सदस्य समग्र क्रमांक डाल कर फिर captcha भरकर ओटीपी भेंजे पर क्लिक करना है और फिर अपने रेजिस्टर्ड मोबाईल नंबर पर प्राप्त ओटीपी को भरें और खोजें पर क्लिक करें | जैसा कि नीचे फोटो में दिखाया गया है |
![](https://i0.wp.com/sarkarifreeyojana.com/wp-content/uploads/2023/12/ललदली-min-4-1024x571.jpg?resize=900%2C502&ssl=1)
इस तरह से आप स्टैटस चेक कर सकते हैं |
Q1. क्या योजना अंतर्गत परिवार की आय की कोई सीमा है ?a
Ans: हां , ऐसी महिलाएं अपात्र होंगी , जिनके परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रूपये से अधिक हो |
Q2. क्या अविवाहित आवेदिका योजना के लिए पात्र है ?
Ans: नहीं , योजना केवल विवाहित , तलाकशुदा , विधवा , परित्यक्ता महिलाओं के लिए है |
Q3. क्या एक ही परिवार में एक से अधिक पात्र महिला भी आवेदन कर सकती है ?
Ans: हां | परिवार का अर्थ है पति , पत्नी और उनपर आश्रित बच्चे न की संयुक्त परिवार |
- PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana / प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना
- MP Ladli Behna Yojana / मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना
- Mobile Call Recording without announcement / जाने फोन में कॉल रिकॉर्डिंग का नया तरीका , नहीं होगी कोई अनाउंसमेंट
- Google Pay Loan Offer/ गूगल पे से लें 15 हजार रूपये का लोन
- How to check seat availablity in train / चलती ट्रेन में कैसे पता करें कौन सी सीट खाली है ?
- Mera Bill Mera Adhikar Yojana / सरकार की इस स्कीम में जीत सकते हैं 1 करोड़ तक का ईनाम , जानिये कैसे ?
- LPG Price Cut by Rs 200 / सरकार का ऐलान, घरेलू गैस सिलेंडर 200 रुपया हुआ सस्ता
- MNREGA Work Monitoring through Drone / ड्रोन से होगी मनरेगा के कार्यों की निगरानी
- PM Vishwakarma Yojana 2023 / पीएम विश्वकर्मा योजना
- Ladli Bahna Yojana / लाडली बहना योजना की सहायता राशि बढ़ाकर 3000 रूपये की जायेगी , मप्र के सीएम का ऐलान
- PradhanMantri Kusum Yojana 2023/ प्रधानमंत्री कुसुम योजना
- Sukanya Samriddhi Yojana(SSY) Update 2023: सुकन्या समृद्धि योजना के बदले 5 नियम
- List of All Prime Minister of India/ भारत के सभी प्रधानमंत्रियों की सूची (1947-2023)
- How to Link Mobile Number to Adhaar Card / घर बैठे अपने आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक करें
- Sukanya Samriddhi Yojana(SSY) 2022/ सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश कर बेटी का भविष्य सुरक्षित बनाएं
- PMGKY AND NFSA / केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 80 करोड़ से अधिक लोगों को मिलेगा एक साल और फ्री राशन
- Open Account in SBI / SBI बैंक में ऑनलाइन खाता कैसे खोलें ?
- PM Mudra Loan Yojana 2022/ प्रधान मंत्री मुद्रा लोन योजना 2022
- 8 Famous Scheme of Modi Govt / इन 8 योजनाओं ने पीएम मोदी को घर- घर लोकप्रिय बनाया
- Digital Health Card 2022/ आभा हेल्थ आइडी कार्ड कैसे बनायें , इलाज के दौरान मिलेगा जबर्दस्त फायदा