Order Foods on Whatsapp during Train Journey / IRCTC की नई सुविधा , व्हाट्स एप्प के जरिए अब सीट पर ही मिनटों में आ जायेगा खाना

Order Foods on Whatsapp during Train Journey / IRCTC की नई सुविधा , व्हाट्स एप्प के जरिए अब सीट पर ही मिनटों में आ जायेगा खाना

Order Foods on Whatsapp during Train Journey / IRCTC की नई सुविधा , व्हाट्स एप्प के जरिए अब सीट पर ही मिनटों में आ जायेगा खाना
Order Foods on Whatsapp during Train Journey / IRCTC की नई सुविधा , व्हाट्स एप्प के जरिए अब सीट पर ही मिनटों में आ जायेगा खाना

ट्रेन में अच्छा और मन पसंद का खाना मिलना अभी तक एक सपना लगता था | लेकिन अब यह सपना हकीकत बनने जा रहा है क्योंकि अब ट्रेन में आप सिर्फ एक व्हाट्सएप नंबर पर मैसेज कर अपने मनपसंद का खाना आर्डर कर अपनी सीट पर मंगवा सकते हैं | आईआरसीटीसी की फूड डिलीवरी सर्विस Zoop ने यात्रियों को व्हाट्सएप के द्वारा सर्विस देने के लिए Jio Haptik के साथ पार्टनरशिप की है , जो यात्रियों को सफ़र के दौरान सिर्फ पीएनआर नंबर का इस्तेमाल करके आसानी से ट्रेन की सीट पर ही खाना ऑर्डर करने की सुविधा देगी |

अब यात्री अलग से ऐप डाउनलोड किए बिना सिर्फ व्हाट्सएप के जरिए किसी भी आने वाले स्टेशन पर खाना आर्डर करने के लिए Zoop का इस्तेमाल कर सकते हैं | व्हाट्सएप पर यात्री रियल टाइम फूड ट्रैक भी कर सकते हैं, और अपना फीडबैक भी दे सकते हैं तथा आर्डर से संबंधित सहायता प्राप्त कर सकते हैं | इस सुविधा की शुरुआत होने के बाद ट्रेन यात्रियों को यात्रा करते समय रेलवे की पैंट्री कार या किसी अन्य विक्रेता पर खाना के लिए निर्भर नहीं रहना पड़ेगा | आइए हम आपको बताते हैं कि कैसे आप व्हाट्सएप के जरिए ट्रेन से यात्रा करते समय खाना ऑर्डर कर सकते हैं |

यह भी पढ़ें :- Download Damini App/ मोबाइल ऐप पहले ही बता देगा कहाँ गिरने वाली है बिजली

  • आप अपने व्हाट्सएप से Zoop चैट बोर्ड नंबर 7042062070 पर मैसेज कर सकते हैं | इस नंबर को आप सेव कर सकते हैं और जब भी यात्रा करते समय ऑर्डर करना चाहते हो तो इसके साथ चैट कर सकते हैं |
  • अपने फोन का व्हाट्सएप खोलें और Zoop नंबर 7042062070 पर Hi लिख कर भेजिए |
  • इसके बाद आपको Zoop से एक जवाब मिलेगा जिसमें आपसे पूछा जाएगा कि आप फ़ूड ऑर्डर करना चाहते हैं, पीएनआर स्टेटस चेक करना चाहते हैं, आर्डर ट्रैक करना चाहते हैं , जैसे कई अन्य ऑप्शन मिलेंगे |
  • यदि आप खाना ऑर्डर करना चाहते हैं तो आपको Order a Food के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  • फिर आपको अपना 10 अंकों वाला PNR नंबर देना होगा |
  • फिर आपसे पीएनआर और अन्य डिटेल्स की पुष्टि करने के लिए कहा जाएगा |
  • एक बार जब आप सभी डिटेल के सही होने की पुष्टि कर लेंगे तो आपको उस स्टेशन को चुनने के लिए कहा जाएगा जहां आप अपना भोजन लेना चाहते हैं |
  • स्टेशन चुनने के बाद आपको उस रेस्त्रां को चुनना होगा जिससे आप अपना खाना ऑर्डर करना चाहते हैं |
  • फिर वह डिश चुनें जिसे आप खाना चाहते हैं |
  • एक बार जब आप आर्डर दे देते हैं तो आपको अपने ऑर्डर की डिटेल्स मिल जाएगी और फिर आपको पेमेंट करने के लिए आगे बढ़ना होगा | आप यूपीआई , नेट बैंकिंग जैसी किसी भी सर्विस के जरिए पेमेंट कर सकते हैं |

1 thought on “Order Foods on Whatsapp during Train Journey / IRCTC की नई सुविधा , व्हाट्स एप्प के जरिए अब सीट पर ही मिनटों में आ जायेगा खाना”

Leave a Comment