Download Damini App/ मोबाइल ऐप पहले ही बता देगा कहाँ गिरने वाली है बिजली

आकाशीय बिजली एक दैवीय आपदा है जिसे रोका नहीं जा सकता है , लेकिन लोगों को जागरूक कर इससे होने वाले नुकसान को कम किया जा सकता है । बरसात के मौसम में बिजली गिरने से खेत में कार्य कर रहे किसान भी उसकी चपेट में आ जाते हैं । बिजली गिरने से हमारे देश में हर साल लगभग दो हजार से अधिक लोगों की मौत हो जाती है।
केंद्र सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने किसानों और आम नागरिकों को बिजली गिरने से पहले सतर्क करने के लिए दामिनी ऐप लांच किया है। इस ऐप के माध्यम से मौसम की हर पल की जानकारी मिलेगी और बिजली गिरने का अलर्ट भी मिलेगा । यह ऐप 20 किमी के दायरे में बिजली गिरने की चेतावनी देता है। इस ऐप की मदद से बिजली गिरने से 30 से 40 मिनट पहले ही इसकी चेतावनी मोबाइल पर मिल जाएगी । इस ऐप को आप गूगल प्ले स्टोर से मुफ्त में डाउनलोड कर सकते हैं ।
इस ऐप को इंस्टाल करने के बाद जब आप इसे खोलेंगे तो आप जिस लोकेशन पर हैं वहां का मैप दिखने वाला सर्किल आएगा , यह सर्किल 20 किमी के एरिया में अगले 40 मिनट में होने वाली बिजली की चेतावनी के बारे में अलर्ट करेगा। बिजली गिरने वाली है या नहीं इसका मैसेज सर्किल के नीचे हिंदी और अंग्रेजी भाषा में दिखेगा।
यह भी पढ़ें :- Traffic Rules And Fines Details/ जान लें ट्रैफिक से जुड़े 17 नियम ,वरना लग सकता है बहुत जुर्माना
यदि आपके इलाके में बिजली गिरने वाली है तो दामिनी ऐप आपको पहले ही चेतावनी देकर सावधान कर देगा। चेतावनी मिलने पर बिजली से बचने के लिए खुले खेतों , पेड़ों के नीचे , पहाड़ी इलाकों , चट्टानों के आस पास न रुकें । बारिश से बचें और जमीन पर जहाँ पानी जमा हो, वहां भी खड़े न रहें । छाते का इस्तेमाल न करें । बिजली के हाई टेंशन तारों और टावर से दूर रहें । घर के अन्दर चले जाएँ और अगर कहीं बाहर हों तो खुली जगह पर ही कान बंद कर घुटनों के बल बैठ जाएँ । खतरा टलने पर घर चले जाएँ ।
ऐप डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- UP Roadways Free Travel: 60+ महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा, जानें नियम और किन बसों में नहीं मिलेगा लाभ
- डाकिया पर 10 वाक्य (हिंदी और अंग्रेजी में) | 10 Lines on Postman in Hindi and English
- UP Free Scooty Yojana 2026: छात्राओं को मिलेगी फ्री स्कूटी, जानें पात्रता, दस्तावेज और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
- Shiprocket IPO: तीसरे दिन भी जबरदस्त डिमांड, GMP 38% के करीब; क्या निवेशकों को मिलेगा शानदार लिस्टिंग गेन?
- UP Board Compartment Admit Card 2026: 10वीं और 12वीं के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे डाउनलोड हुआ था प्रवेश पत्र
- खेल: स्वस्थ जीवन, अनुशासन और सफलता की सबसे बड़ी पाठशाला
- अपने गाँव का भू-नक्शा (Bhu Naksha) मोबाइल से कैसे डाउनलोड करें
- UP Police SI Result 2026: उत्तर प्रदेश दरोगा भर्ती का परिणाम घोषित, यहाँ से देखें अपना रिजल्ट और कट-ऑफ
- IRCTC NEW WEBSITE: अब ट्रेन टिकट बुकिंग होगी सुपरफास्ट! 4 बड़े बदलाव जो बदल देंगे आपका सफर
- भारतीय रेलवे का नया नियम: क्या WhatsApp पर ट्रेन का टिकट दिखाना अब गैर-कानूनी है? जानिए पूरी जानकारी
- UP Board Compartment & Improvement Exam 2026: तैयारी और सफलता के अचूक टिप्स
- घरौनी लिस्ट 2026: घर बैठे कैसे चेक करें अपना Property Card | Ghrauni List Online Download
- गाँव की सड़कों की नई डिजिटल पहचान: पंचायती राज मंत्रालय की एक क्रांतिकारी पहल
- Pritam and Pedro Web Series (2026): पूरी कहानी, कास्ट और रिव्यू – क्या आपको देखनी चाहिए?
- IPO JUNE 2026 जून 2026 के प्रमुख IPO: क्या आपको Advit Jewels, Waterways और CSM Technologies में निवेश करना चाहिए?
- ग्राम चिकित्सालय’ सीजन 2: सिस्टम की गलियों में ‘फुलेरा नरेश’ की एंट्री और आदर्श बनने का महासंग्राम
- CM YUVA Yojana: उत्तर प्रदेश के 1.50 लाख युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार का अवसर, बिना गारंटी मिलेगा 5 लाख रुपये तक ऋण
- Census 2027 enumerator and supervisor work
- Up Bal Shramik Vidya Yojana 2026:बाल श्रमिक विद्या योजना 2026: यूपी के सभी 75 जिलों में लागू, अब नहीं छूटेगी गरीब बच्चों की पढ़ाई
- What is khasara खसरा क्या होता है और इसे ऑनलाइन कैसे देखें
- IPO Market This Week: इस हफ्ते कमाई का बड़ा मौका! खुल रहे हैं ये 4 धमाकेदार SME IPO, निवेश से पहले जानें पूरी डिटेल
- Self Enumeration 2027 स्वगणना कैसे करें
- मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना: उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए एक संपूर्ण मार्गदर्शिका और सुरक्षा कवच
- Cooler Tips कूलर कूलिंग पैड्स: घास बनाम हनीकॉम्ब, आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प कौन सा है?
- Uttar Pradesh Transfer Policy 2026-27 उत्तर प्रदेश स्थानांतरण नीति 2026-27: सरकारी कर्मचारियों के लिए विस्तृत गाइड और मुख्य नियम
5 thoughts on “Download Damini App/ मोबाइल ऐप पहले ही बता देगा कहाँ गिरने वाली है बिजली”