Vote from anywhere in india / अब मिलेगा कहीं से भी वोट डालने का अधिकार, चुनाव आयोग की नई पहल
देश में चुनाव के दौरान अब लोग कहीं से भी मतदान कर सकेंगे | इसके लिए अपने गृह राज्य लौटने की आवश्कता नहीं पड़ेगी | आम चुनाव 2019 में 67.4 % मतदान हुआ था | इसमें 30 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग नहीं किया था | इसलिए चुनाव आयोग ने मतदाता सहभागिता बढ़ाने की दिशा में बड़ी पहल करते हुए रिमोट इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (आरवीएम) तैयार की है | इसके जरिये दूरदराज में रहने वाले प्रवासी मतदाता देश के किसी भी हिस्से से अपने मूल निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान कर सकेंगे |
चुनाव आयोग 16 जनवरी को आरवीएम के प्रोटोटाइप का परीक्षण करेगा | इसमें हिस्सा लेने के लिए सभी मान्यता प्राप्त 8 राष्ट्रीय पार्टी और 57 क्षेत्रीय पार्टियों को आमंत्रित किया गया है | डेमो में आयोग की तकनीकी विशेषज्ञ समिति के सदस्य भी मौजूद रहेंगे | सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम में तैयार इस आरवीएम के जरिये एक रिमोट पोलिंग बूथ से 72 निर्वाचन क्षेत्रों का मतदान संभव होगा | मतदान मशीनें इन्टरनेट से नहीं जुड़ी होगी | विभिन्न हितधारकों की प्रतिक्रिया और प्रोटोटाइप के प्रदर्शन के आधार पर रिमोट वोटिंग प्रणाली को लागू करने की प्रक्रिया को उचित रूप से आगे बढ़ाया जायेगा |
यह भी पढ़ें :- यदि पुलिस कर रही हो गिरफ्तार , तो जानिये क्या हैं आपके कानूनी
चुनाव आयोग ने सुदूर बूथों से डाले गए वोटों की गिनती और दूसरे राज्यों में रिटर्निंग ऑफिसर तक इसकी जानकारी पहुंचाने को बड़ी मुश्किल काम माना है | अधिकारियों ने कहा , इससे निपटने के लिए आरवीएम को मौजूदा इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन पर आधारित एक मजबूत , फेलप्रूफ और कुशल स्टैंडअलोन सिस्टम के रूप में विकसित किया जाएगा |
हालांकि इसे लागू करने में कई तरह की प्रशासनिक चुनौतियां है साथ ही इसके लिए कानून में भी संशोधन करना पड़ेगा | आयोग ने मान्यता प्राप्त दलों से 31 जनवरी तक सुझाव मांगे हैं |
- ग्राम चिकित्सालय’ सीजन 2: सिस्टम की गलियों में ‘फुलेरा नरेश’ की एंट्री और आदर्श बनने का महासंग्राम
- Census 2027 enumerator and supervisor work
- Up Bal Shramik Vidya Yojana 2026:बाल श्रमिक विद्या योजना 2026: यूपी के सभी 75 जिलों में लागू, अब नहीं छूटेगी गरीब बच्चों की पढ़ाई
- What is khasara खसरा क्या होता है और इसे ऑनलाइन कैसे देखें
- Self Enumeration 2027 स्वगणना कैसे करें
- Cooler Tips कूलर कूलिंग पैड्स: घास बनाम हनीकॉम्ब, आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प कौन सा है?
- Uttar Pradesh Transfer Policy 2026-27 उत्तर प्रदेश स्थानांतरण नीति 2026-27: सरकारी कर्मचारियों के लिए विस्तृत गाइड और मुख्य नियम
- 1 मई 2026 से बदल गए ऑनलाइन गेमिंग के नियम: अभिभावकों और युवाओं के लिए एक सलाह
- 8th Pay Commission and DA Hike 2026: क्या बजट के बाद 3 गुना बढ़ेगी सैलरी? जानें पूरी सच्चाई और ताजा अपडेट
- Apne thana ka number kaise nikale थाना इंचार्ज का नाम और मोबाइल नंबर कैसे ढूंढे
- भारत बनाम न्यूजीलैंड T20: यशस्वी और अभिषेक के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत की शानदार जीत!
- सावधान! 15 अप्रैल 2026 से पहले बनवा लें अपनी ‘किसान आईडी’, वरना रुक सकती है पीएम-किसान की किस्त!
- What is digi pin डिजी पिन क्या है
- Up land measurement by rover machine लेखपालों की नहीं चलेगी अब मनमानी
- उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) राजस्व लेखपाल भर्ती 2025
- Up lekhpal vecancy 7994 post reservation list लेखपाल भर्ती 2026 आरक्षण सूची
- How to find 10 years old google map
- Pm kisan samman nidhi yojana list 2026
- kisan vikas patra kvp scheme किसान विकास पत्र योजना
- How to apply online for PMAY U 2.0 step by step
1 thought on “Vote from anywhere in india / अब मिलेगा कहीं से भी वोट डालने का अधिकार, चुनाव आयोग की नई पहल”