Why Planes are white in colour / सभी विमानों का रंग सफेद क्यों होता है?

हम लोगों ने अपनी जिंदगी में सैकड़ों विमान को देखा है क्या आपने नोटिस किया है कि दुनिया में उड़ने वाले लगभग सभी यात्री विमान सफेद रंग के ही होते हैं | आपके मन में यह सवाल जरुर उठता होगा कि कंपनियां बदलने के बाद भी कभी भी प्लेन का रंग क्यों नहीं बदलता है |
आज हम आपको ऐसे ही पांच कारण बताने जा रहे हैं जिनके कारण यात्री विमान का कलर सफेद होता है |
सफेद रंग की सबसे बड़ी खासियत है कि यह रंग कभी फीका नहीं पड़ता है | प्लेन पुराना होने के बाद भी सफेद रंग पहले की तरह चमकता रहता है , जबकि दूसरे रंग हवा में उड़ान भरने के साथ धीरे-धीरे परिस्थितियों का सामना करने पर फीका पड़ जाते हैं |
किसी भी प्लेन का सफेद रंग होने के पीछे सबसे बड़ा कारण यह है कि सफेद रंग अन्य रंगों की अपेक्षा गर्मी को आसानी से नहीं सोखता है , क्योंकि जब भी प्लेन आकाश में उड़ता है तो उसका सीधा सामना सूरज से होता है ऐसे में प्लेन का रंग सफेद होने के कारण जल्दी गर्म नहीं होता है और इससे फ्यूल की खपत भी कम होती है और एयरलाइन कंपनियों का करोड़ों रुपया बच जाता है |
यह भी पढ़ें :- Traffic Rules And Fines Details/ जान लें ट्रैफिक से जुड़े 17 नियम ,वरना लग सकता है बहुत जुर्माना
प्लेन को उड़ान भरते समय और उतरते समय किसी पक्षी से टकराने का खतरा सबसे अधिक होता है , बाकी रंगों की अपेक्षा सफेद रंग इस खतरे को बहुत हद तक कम कर देता है | सफेद रंग प्लेन की विजिबिलिटी को बढ़ा देता है और इसके कारण पक्षी उसकी पहचान आसानी से कर पाते हैं और उनके टकराने का खतरा कम हो जाता है |
एयरलाइंस कंपनियां अपने विमान को हल्का बनाने के लिए अलग-अलग तकनीक का इस्तेमाल करती हैं, उनकी कोशिश होती है कि प्लेन को हल्का रखा जाए ताकि उड़ान भरने की लागत कम से कम हो | सफेद रंग अन्य रंगों की अपेक्षा में सबसे हल्का और सस्ता होता है , क्योंकि एक प्लेन को पेंट करने में बड़ी मात्रा में रंग का इस्तेमाल किया जाता है | किसी और रंग का इस्तेमाल करने पर प्लेन का वजन भी बढ़ जाता है | इस कारण दुनिया भर की ज्यादातर एयरलाइंस अपने विमानों का रंग सफेद रखती हैं |
सफेद रंग की सबसे बड़ी खासियत होती है कि इस पर पड़ने वाला कोई भी स्क्रैच और दरार आसानी से दिख जाता है, जिसके कारण विमान में आने वाली किसी भी खराबी का आसानी से पता लगाया जा सकता है और किसी भी अनहोनी से विमान को बचाने में मदद मिल जाती है |
- UP Free Scooty Yojana 2026: छात्राओं को मिलेगी फ्री स्कूटी, जानें पात्रता, दस्तावेज और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
- Shiprocket IPO: तीसरे दिन भी जबरदस्त डिमांड, GMP 38% के करीब; क्या निवेशकों को मिलेगा शानदार लिस्टिंग गेन?
- UP Board Compartment Admit Card 2026: 10वीं और 12वीं के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे डाउनलोड हुआ था प्रवेश पत्र
- खेल: स्वस्थ जीवन, अनुशासन और सफलता की सबसे बड़ी पाठशाला
- अपने गाँव का भू-नक्शा (Bhu Naksha) मोबाइल से कैसे डाउनलोड करें
- UP Police SI Result 2026: उत्तर प्रदेश दरोगा भर्ती का परिणाम घोषित, यहाँ से देखें अपना रिजल्ट और कट-ऑफ
- IRCTC NEW WEBSITE: अब ट्रेन टिकट बुकिंग होगी सुपरफास्ट! 4 बड़े बदलाव जो बदल देंगे आपका सफर
- भारतीय रेलवे का नया नियम: क्या WhatsApp पर ट्रेन का टिकट दिखाना अब गैर-कानूनी है? जानिए पूरी जानकारी
- UP Board Compartment & Improvement Exam 2026: तैयारी और सफलता के अचूक टिप्स
- घरौनी लिस्ट 2026: घर बैठे कैसे चेक करें अपना Property Card | Ghrauni List Online Download
- गाँव की सड़कों की नई डिजिटल पहचान: पंचायती राज मंत्रालय की एक क्रांतिकारी पहल
- Pritam and Pedro Web Series (2026): पूरी कहानी, कास्ट और रिव्यू – क्या आपको देखनी चाहिए?
- IPO JUNE 2026 जून 2026 के प्रमुख IPO: क्या आपको Advit Jewels, Waterways और CSM Technologies में निवेश करना चाहिए?
- ग्राम चिकित्सालय’ सीजन 2: सिस्टम की गलियों में ‘फुलेरा नरेश’ की एंट्री और आदर्श बनने का महासंग्राम
- CM YUVA Yojana: उत्तर प्रदेश के 1.50 लाख युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार का अवसर, बिना गारंटी मिलेगा 5 लाख रुपये तक ऋण
- Census 2027 enumerator and supervisor work
- Up Bal Shramik Vidya Yojana 2026:बाल श्रमिक विद्या योजना 2026: यूपी के सभी 75 जिलों में लागू, अब नहीं छूटेगी गरीब बच्चों की पढ़ाई
- What is khasara खसरा क्या होता है और इसे ऑनलाइन कैसे देखें
- IPO Market This Week: इस हफ्ते कमाई का बड़ा मौका! खुल रहे हैं ये 4 धमाकेदार SME IPO, निवेश से पहले जानें पूरी डिटेल
- Self Enumeration 2027 स्वगणना कैसे करें
3 thoughts on “Why Planes are white in colour / सभी विमानों का रंग सफेद क्यों होता है?”