
UP Shadi Anudan Yojana Online / उत्तर प्रदेश शादी अनुदान योजना
उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा राज्य के गरीब परिवार की बेटियों को शादी में वित्तीय सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से शादी अनुदान योजना चलाई जा रही है। जिसमें सरकार द्वारा पात्र व्यक्ति को अपनी पुत्री की शादी के लिए 51000 रुपया अनुदान के रूप में बैंक खाते में भेजा जाता है। आज के इस लेख में हम उत्तर प्रदेश में शादी अनुदान के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया ,आवश्यक दस्तावेज , पात्रता की शर्तें , आवेदन की वर्तमान स्थिति आदि के बारे में जानेंगे।
उत्तर प्रदेश शादी अनुदान योजना: हाइलाइट्स
| योजना का नाम | विवाह हेतु अनुदान योजना , उत्तर प्रदेश |
| विभाग | समाज कल्याण विभाग , उत्तर प्रदेश |
| उद्देश्य | राज्य के गरीब व्यक्तियों की पुत्रियों की शादी के लिए अनुदान देना |
| अनुदान राशि | 51000 रुपया |
| आधिकारिक वेबसाइट | upsdc.gov.in |
| आवेदन हेतु | यहाँ क्लिक करें |
शादी अनुदान के लिए पात्रता की शर्तें
- यह योजना उत्तर प्रदेश के स्थायी निवासियों के लिए है ।
- इस योजना के लिए उत्तर प्रदेश राज्य के किसी भी जाति के गरीब व्यक्ति आवेदन कर सकते हैं ।
- इस योजना के लिए आवेदक की वार्षिक आय गरीबी रेखा के नीचे होनी चाहिए यानि की शहरी क्षेत्र में रु 56460/ और ग्रामीण क्षेत्र में रु 46080/ वा र्षिक से अधिक नहीं होना चाहिए।
- विवाह हेतु किये गए आवेदन में पुत्री की आयु शादी की तिथि को 18 वर्ष या उससे अधिक होनी अनिवार्य है ।
- एक परिवार से अधिकतम 02 पुत्रियों के लिए शादी अनुदान दी जायेगी ।
- शादी अनुदान के लिये आवेदक द्वारा ऑनलाइन आवेदन शादी की तारीख से 90 दिन पूर्व तथा शादी के 90 दिन बाद तक करना अनिवार्य है ।
- ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि के 30 दिनों के अन्दर आवेदन की हार्डकॉपी सभी आवश्यक कागजातों के साथ जिला समाज कल्याण विभाग में अनिवार्य रूप से जमा करना है।
शादी अनुदान के लिए आवश्यक कागजात
- आवेदक का आधार कार्ड
- आवेदक का फोटो
- आवेदक का मोबाइल नंबर
- जाति प्रमाण पत्र ( यदि आवेदक पिछड़ी जाति ,अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति का है )
- आवेदक का आय प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक
- पुत्री का फोटो
- पुत्री की उम्र सत्यापन के लिए प्रमाणपत्र ( जैसे आधार कार्ड )
- शादी का कार्ड या शादी का प्रमाण पत्र
यह भी पढ़ें :- उत्तर प्रदेश श्रमिक कार्ड ( लेबर कार्ड ) ऑनलाइन कैसे बनाएं
यूपी किसान पंजीकरण संख्या कैसे निकालें ?
शादी अनुदान के लिए आवेदन की प्रक्रिया
- आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले विभाग द्वारा दी गयी आधिकारिक वेबसाइट upsdc.gov.in को ओपन करना पड़ेगा ।

- अब आपको होम पेज पर नया पंजीकरण के विकल्प में से आप जिस जाति के हैं उस पर क्लिक करना है ।
- अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल कर सामने आयेगा , इसमें आपको सभी जानकारी सही सही भरना है , और मांगे गए डाक्यूमेंट्स भी अपलोड करना है ।

- अंत में Save बटन पर क्लिक कर अपना आवेदन सबमिट करना है।
- आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल कर रख लें भविष्य में आपको इसकी जरुरत पड़ेगी।
आवेदन की स्थिति
- आप अपने आवेदन की स्थिति चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आवेदन पत्र की स्थिति के विकल्प पर क्लिक करें ।

- एक नया पेज खुलेगा जिसमें आप एप्लीकेशन नंबर , बैंक अकाउंट नंबर और पासवर्ड डाल कर लॉग इन कर के अपने आवेदन की वर्तमान स्थिति देख सकते हैं ।
- अपने गाँव का भू-नक्शा (Bhu Naksha) मोबाइल से कैसे डाउनलोड करें
- UP Police SI Result 2026: उत्तर प्रदेश दरोगा भर्ती का परिणाम घोषित, यहाँ से देखें अपना रिजल्ट और कट-ऑफ
- What is khasara खसरा क्या होता है और इसे ऑनलाइन कैसे देखें
- मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना: उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए एक संपूर्ण मार्गदर्शिका और सुरक्षा कवच
- Up transfer policy 2026 उत्तर प्रदेश शासन अपडेट: 2026 तबादला नीति और संभावित महंगाई भत्ते (DA) बढ़ोतरी का विस्तृत विश्लेषण
- UP Transfer Policy 2026-27: योगी सरकार की नई तबादला नीति लागू, जानें नियम और बड़े बदलाव
- Farmer ID Registration 2026: अब बिना किसान आईडी नहीं मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ, जानें पूरी प्रक्रिया
- भारत जनगणना 2026-27: इन 33 सवालों के देने होंगे जवाब, जानें स्व-जनगणना (Self-Enumeration) की पूरी प्रक्रिया
- उत्तर प्रदेश में जमीन पैमाइश की नई क्रांति: अब ‘जी एन एस एस रोवर’ (GNSS Rover) से होगा सीमांकन, खत्म होगा जरीब और फीते का दौर
- What is crop cutting क्रॉप कटिंग क्या है?
- UPSSSC राजस्व लेखपाल मुख्य परीक्षा 2025
- UP Varasat Online Registration 2026: वरासत के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? Step-by-Step Guide
- UP Divyang Pension Yojana 2026 उत्तर प्रदेश दिव्यांग पेंशन योजना
- यूपी रजिस्ट्री नियम 2026: अब आधार प्रमाणीकरण के बिना नहीं होगी संपत्ति की खरीद-बिक्री, जानें विस्तार से
- मानव संपदा पोर्टल पर पत्नी की संपत्ति का विवरण कैसे भरें? जानें नियम और प्रक्रिया
- अब बिना डरे करें पुलिस से शिकायत! वाराणसी रेंज ने जारी किया ‘पुलिस सतर्क मित्र’ व्हाट्सएप बॉट
- Up Farmer Registry 2026: पूरी पंजीकरण प्रक्रिया और स्टेप-बाय-स्टेप गाइड
- UP Cabinet Decision: यूपी में परिवार के बीच संपत्ति दान करना हुआ सस्ता, GCC नीति की SOP को भी मिली मंजूरी
- यूपी में सरकारी भूमि पर नहीं होगा अवैध कब्जा, खाली जमीनों पर लगेगा शिलापट – STONE SLABS ON ALL GOVERNMENT LANDS
- Swa Pramanit Ghoshna Patra 2026 PDF Download