UP Old Age Pension List 2022 / उत्तर प्रदेश वृद्धावस्था पेंशन लिस्ट 2022

UP Old Age Pension List 2022 / उत्तर प्रदेश वृद्धावस्था पेंशन लिस्ट 2022

UP Old Age Pension List 2022 / उत्तर प्रदेश वृद्धावस्था पेंशन लिस्ट 2022
UP Old Age Pension List 2022 / उत्तर प्रदेश वृद्धावस्था पेंशन लिस्ट 2022

राज्य सरकारें अपने राज्य के लोगों के लिए विभिन्न तरह की योजनायें लागू करती है । उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा भी अपने राज्य के वृद्ध ( 60 वर्ष से अधिक उम्र के ) लोगों को बुढ़ापे में सामाजिक व आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए वृद्धावस्था पेंशन योजना चलाई जा रही है । उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पहले वृद्धावस्था पेंशन 500 रूपया प्रति माह पात्र लोगों को दिया जाता था , जिसे सरकार ने बढ़ा कर 1000 रूपये प्रति माह करने का ऐलान किया है | राज्य सरकार अभी लगभग 56 लाख बुजुर्गों को इसका लाभ दे रही है |

आज हम अपने इस पोस्ट में आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप उत्तर प्रदेश के किसी भी गाँव का वृद्धावस्था पेंशन की सूची ऑनलाइन देख सकते हैं व जान सकते हैं कि आपके गाँव में किस किस को और कितने लोगों को वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ मिल रहा है |

UP Old Age Pension List 2022 / उत्तर प्रदेश वृद्धावस्था पेंशन लिस्ट 2022

वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ ले चुके / ले रहे बुजुर्गों की सूची ग्राम पंचायत वाइज समाज कल्याण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट sspy-up.gov.in से देखी जा सकती है।

  • इसके लिए आपको सबसे पहले समाज कल्याण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट sspy-up.gov.in को ओपन करना है |

  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आ जायेगा , जिसमें आपको वृद्धावस्था पेंशन (Old Age Pension) के विकल्प पर क्लिक करना है |

  • क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जायेगा , जिसे नीचे स्क्रॉल करने पर पेंशनर सूची (Pensioners List) का सेक्शन दिखेगा |

  • अब पेंशनर सूची ( Pensioners List) के सेक्शन में पेंशनर सूची (2022 -23) के विकल्प पर क्लिक करना है | अब आपके सामने कुल लाभार्थी जिनकी पेंशन जारी की गयी है का जनपद वार सारांश का पेज खुल कर आ जायेगा |

  • अब आपको जनपद वार सारांश लिस्ट में से जिस जिला की सूची देखनी है उस पर क्लिक करना है |
  • अब आपके सामने आपके जनपद के लाभार्थियों का ग्रामीण क्षेत्र में विकासखंड वार और शहरी क्षेत्र में नगर निकायवार सारांश का पेज खुल कर आ जायेगा | आप उसमें से अपना विकास खंड या नगर निकाय सेलेक्ट कर के उसके नाम पर क्लिक करना है |

  • विकासखंड वार सारांश के सेक्शन में विकास खंड के नाम पर क्लिक करते ही उस विकासखंड के अंतर्गत पेंशन पाने वाले लाभार्थियों की सूची ग्राम पंचायत वार सारांश खुल कर आ जायेगा |

  • अब आपको उसमें से अपना गाँव चुन कर उसके नाम पर क्लिक करना है , क्लिक करते ही उस गाँव में पेंशन पाने वाले की कुल पेंशनर्स और कुल धनराशि खुल कर आयेगी |
  • कुल पेंशनर्स की संख्या पर क्लिक करते ही उस गाँव में वृद्धा वस्था पेंशन पाने वाले लोगों की पूरी सूची खुल कर आ जाएगी , जिसमें पेंशनर का नाम , पिता का नाम , भेजी गयी धनराशि , अकाउंट नंबर आदि का विवरण रहता है |

  • इस प्रकार आप उत्तर प्रदेश के किसी भी गाँव या निकाय में वृद्धावस्था पेंशन पाने वाले लाभार्थियों की पूरी सूची अन्य विवरण सहित देख सकते हैं |

यह भी पढ़ें :- Digital Health Card 2022/ आभा हेल्थ आइडी कार्ड कैसे बनायें , इलाज के दौरान मिलेगा जबर्दस्त फायदा

वृद्धावस्था पेंशन की सूची डायरेक्ट देखने के लिए :-

Q1. उत्तर प्रदेश में वृद्धावस्था पेंशन के लिए आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?

वृद्धावस्था पेंशन के लिए आधिकारिक वेबसाइट sspy-up.gov.in है |

Q2. वृद्धा वस्था पेंशन में कितनी धनराशि लाभार्थी को दी जाती है ?

उत्तर प्रदेश सरकार पहले 500 रुपया प्रति माह पेंशन देती थी ,जिसे बढ़ा कर 1000 रूपये प्रति माह करने की घोषणा सरकार ने की है |

Q3. समाज कल्याण विभाग द्वारा जारी हेल्प लाइन नंबर क्या है ?

यदि आपको योजना से सम्बंधित कोई अन्य जानकारी चाहिए या कोई समस्या आ रही है तो आप टोल फ्री नंबर 18004190001 पर संपर्क कर सकते हैं |