Digital Health Card 2022/ आभा हेल्थ आइडी कार्ड कैसे बनायें , इलाज के दौरान मिलेगा जबर्दस्त फायदा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नागरिकों को स्वास्थ्य सम्बन्धी बेहतर सुविधा देने के लिए 27 सितम्बर को प्रधानमंत्री डिजिटल स्वास्थ्य अभियान की शुरुआत की है | इस अभियान के तहत आम लोगों को एक यूनिक हेल्थ आइडी मिलेगी जिसमें उनका स्वास्थ्य सम्बन्धी सभी जानकारियों का ब्योरा रखा जायेगा | यह एक तरह का हेल्थ अकाउंट की तरह काम करेगा , जिसे मोबाइल ऐप से भी देखा जायेगा | हेल्थ आइडी को आयुष्मान हेल्थ कार्ड के नाम से जाना जायेगा , जिसमें 14 अंकों का हेल्थ आइडी रहेगा | इसका सबसे बड़ा फायदा ये मिलेगा कि लोगों को अब सालों पुरानी मेडिकल हिस्ट्री और रिपोर्ट्स सहेज कर रखने की आवश्यकता नहीं होगी | अब ये सभी रिकार्ड्स डिजिटल माध्यम में सुरक्षित रहेगी |
योजना का नाम | आयुष्मान हेल्थ कार्ड |
लांच किया गया | 27 सितम्बर 2021 , प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी |
उद्देश्य | नागरिकों को स्वास्थ्य सम्बन्धी सुविधा |
लाभार्थी | देश के नागरिक |
आधिकारिक वेबसाइट | abdm.gov.in |
- जब कोई व्यक्ति बीमार होता है तो वह इलाज करवाने डॉक्टर के यहाँ जाता है | ऐसे में कई सारी मेडिकल रिपोर्ट्स , दवाओं की पर्चियां आदि खो जाने का डर रहता है या कई बार लोग इसे घर पर ही भूल जाते हैं | ऐसे में यह कार्ड आपकी मदद करेगा , क्योंकि इस कार्ड में आपकी सारी मेडिकल जानकारी सुरक्षित रहती है |
- इसीलिए जब आप डॉक्टर के पास इलाज कराने जायेंगे ,तो आपको अपने साथ रिपोर्ट्स या पर्चियां ले जाने की जरुरत नहीं होगी | ब्लड ग्रुप , बीमारी से लेकर सभी तरह की मेडिकल जानकारी इस कार्ड में सेव रहता है |
- यदि आप नए डॉक्टर या अस्पताल में जाते हैं तो आपको साथ में मेडिकल रिपोर्ट्स और डॉक्टर की पर्चियां ले जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी |
- आपका ब्लड ग्रुप क्या है ,आपको कौन कौन सी बीमारी हो चुकी है और आप किस किस डॉक्टर को कब कब दिखा चुके हैं सब जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध रहेगी |
- आभा हेल्थ कार्ड को बीमा कंपनियों से जोड़ा गया है जिसके माध्यम से आपको बीमा क्लेम करने में भी आसानी होगी |
आयुष्मान हेल्थ अकाउंट (ABHA) और आयुष्मान कार्ड को एक ही समझने की गलती नहीं करें | आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट भारत का कोई भी नागरिक बना सकता है , जबकि आयुष्मान कार्ड सिर्फ गरीब लोगों के लिए है | आयुष्मान कार्ड इलाज के समय वित्तीय मदद करता है जबकि आयुष्मान हेल्थ अकाउंट किसी तरह का वित्तीय मदद नहीं करता है इसमें बस आपकी मेडीकल रिपोर्ट्स दर्ज रहता है |
हेल्थ आइडी कार्ड ( ABHA कार्ड ) | आयुष्मान कार्ड |
यह एक डिजिटल हेल्थ अकाउंट कार्ड है | | यह एक हेल्थ इंश्योरेंस कार्ड है | |
इस कार्ड को प्रत्येक भारतीय बनवा सकता है | | आयुष्मान कार्ड केवल गरीब वर्ग के लिए है | |
हेल्थ डाटा देखने और साझा करने के काम आता है | | इलाज के लिए वित्तीय लाभ प्रदान करता है | |
कोई मापदंड नहीं है | | शहरी और ग्रामीण आबादी के लिए अलग – अलग मापदंड है | |
यह भी पढ़ें :- Ayushman Bharat Yojana 2022/आयुष्मान भारत योजना,ऑनलाइन आवेदन
- आधार कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
- ई मेल आइडी
- सबसे पहले आप आयुष्मान डिजिटल हेल्थ मिशन की आधिकारिक वेबसाइट abdm.gov.in पर जायें |

- अब आपको Home Page पर Create Your ABHA NUMBER लिखा दिखेगा आपको उसपर क्लिक करना है |
- अब आपको दो आप्शन दिखाई देगा जिसमें से पहला आधार कार्ड से और दूसरा ड्राइविंग लाइसेंस से आपके पास जो भी हो आप उसे चुन लें |

- अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर वेरीफाई करने के लिए मैसेज आएगा जिसका OTP आपको डालना है |
- उसके बाद आपको एप्लीकेशन फॉर्म भरना है और अपना पासपोर्ट साइज़ फोटो अपलोड करना है |
- अब आपका आभा हेल्थ कार्ड बनकर तैयार है जिसे आप डाउनलोड करके प्रिंट निकाल सकते हैं |

आभा कार्ड बनने के बाद आपको 14 नंबर का आइडी नंबर मिलेगा , साथ ही इसमें एक क्यूआर कोड भी होगा , जिसे स्कैन कर आपकी मेडिकल जानकारी देखी जा सकेगी | आभा कार्ड ,सरकारी और प्राइवेट दोनों अस्पतालों में काम आएगा |
- Fast tag new rules 2025 फास्ट टैग के नए नियम 2025
- उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना की संपूर्ण जानकारी
- india most important 10 dam
- What is jarib जरीब क्या है
- Gold price today in uttar pradesh june 2025
- gori nagori dance: गोरी नागोरी ने किया ऐसा डांस युवाओं में भरा जोश
- what is digipin जानिए अपने घर का डिजीपिन
- what is golden duck, diamond duck
- उत्तर प्रदेश में ग्राम प्रधान के कार्य
- how to book railway ticket on whatsapp
- how to apply an ipo on groww
- महिला सशक्तिकरण योजनाएं 2025
- बालू से भरे ट्रक में बालू की नाप कैसे करें
- How to apply pradhanmanti mudra yojana
- Ev cars full details and top models 2025
- india’s most 10 river भारत की प्रमुख नदियां
- how to open a sbi account online स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में घर बैठे खाता कैसे खोलें
- Counting 1 to 100 in sanskrit संस्कृत में 1 से 100 तक की गिनती
- Why is pm kisan samman nidhi stopped किसान सम्मान निधि योजना
- अब उत्तर प्रदेश में भी मिलेगा विवाहित बेटियों को पिता की जमीन में हिस्सा
- Sukanya samriddhi account open process सुकन्या योजना में खाता कैसे खोले
- आंगनवाड़ी क्या है पूरी जानकारी
- How to Apply Online for Driving License / ड्राइविंग लाइसेंस (DL)ऑनलाइन कैसे बनवाएं
- All president of india भारत के सभी राष्ट्रपतियों के नाम
- उत्तर प्रदेश में फार्मर रजिस्ट्री घर पर कैसे करें
- benifit of farmer registry फार्मर रजिस्ट्री के फायदे
- What is pan card number means पैन कार्ड के अक्षरों का मतलब क्या होता है ।
- लेखपाल की समस्याएं Up lekhpal problems
- up bhulekh district code
- आपकी बेटी स्कॉलरशिप योजना 2025: 2100 से लेकर ₹2500 की स्कॉलरशिप के लिए ऐसे करें अप्लाई
Pingback: PM Mudra Loan Yojana 2022/ प्रधान मंत्री मुद्रा लोन योजना 2022 - sarkarifreeyojana
Pingback: UP Old Age Pension List 2022 / उत्तर प्रदेश वृद्धावस्था पेंशन लिस्ट 2022 - sarkarifreeyojana