
credit Graphicscoco
holi 2025 date होली 2025 कब है होली किस तारीख को है जान सही तिथि और होलिका दहन का सही मुहूर्त
भारतवर्ष में हिंदू धर्म में होली का त्यौहार बड़े धूमधाम से मनाया जाता है यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है और होली दहन से एक दिन बाद होली का त्यौहार मनाया जाता है holi 2025 date होली 2025 कब है होली किस तारीख को है जान सही तिथि और होलिका दहन का सही मुहूर्त
होली कब है
भारतवर्ष में हिंदू धर्म में होली का त्योहार प्रमुख त्योहारों में से एक त्योहार माना जाता है प्रमुख त्योहार जैसे दीपावली रक्षाबंधन और होली यह तीन त्यौहार बड़े त्यौहार माने जाते हैं पूरे देश में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ होली का त्यौहार मनाया जाता है यह त्योहार फाल्गुन महीने की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है लेकिन इससे एक दिन पहले रात्रि में होलिका दहन किया जाता है। इसमें गांव में शहर में जगह-जगह पर लकड़ी और कंडे तथा कूड़ा करकट का एक बहुत बड़ा ढेर बनाया जाता है, जिसमें एक निश्चित समय पर आग लगाई जाती है ।वहां पर सभी लोग होलिका दहन करने के लिए एकत्रित होते हैं होलिका दहन से पहले सुबह से लेकर शाम तक होलिका की पूजा अर्चना की जाती है इसको छोटी होली के नाम से भी जाना जाता है होली का महापर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है इस त्यौहार को लेकर अलग-अलग मान्यताएं और अलग-अलग पौराणिक कथाएं प्रचलित हैं रंगों का पर्व होली काम क्रोध मद मोह और लोभ जैसे अवगुणों को त्याग कर ईश्वर की भक्ति में समय व्यतीत करने का संदेश देता है । इस दिन सभी लोग आपसी बेर भाव भूल कर एक दूसरे को गुलाल और रंग लगाते हैं तथा आपस में खुशियां बांटते हैं। इस साल होलिका दहन के लिए भद्रा का योग रहेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भद्रा काल में होलिका दहन करना शुभ नहीं माना जाता है। ऐसे में आज हम जानेंगे होली की सही तिथि और होलिका दहन का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।
होलिका दहन का शुभ मुहूर्त
होली कब है वैदिक पंचांग के अनुसार फाल्गुन महीने की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 13 मार्च 2025 को सुबह 10:35 पर हो रही है और अगले दिन 14 मार्च 2025 को दोपहर 12:35 तक रहेगी ऐसे में उदय तिथि के अनुसार 14 मार्च को ही होली मनाई जाएगी और 13 मार्च की रात्रि को होलिका दहन किया जाएगा लेकिन इस दिन भद्र का साया भी रहेगा 13 मार्च को होलिका दहन के लिए 10:35 से लेकर 11:26 तक का भद्रा काल रहेगा । इस दौरान होलिका दहन करने से बचना चाहिए इसके आगे अथवा पीछे अर्थात 11:26 के बाद होलिका दहन किया जा सकता है। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त होलिका दहन के लिए पंचांग के अनुसार 13 मार्च को रात्रि 11:26 के बाद अर्थात रात्रि 11:27 से लेकर 14 मार्च को 12:30 तक होलिका दहन करना शुभ माना गया है ।
- Uttar Pradesh Transfer Policy 2026-27 उत्तर प्रदेश स्थानांतरण नीति 2026-27: सरकारी कर्मचारियों के लिए विस्तृत गाइड और मुख्य नियम
- Up transfer policy 2026 उत्तर प्रदेश शासन अपडेट: 2026 तबादला नीति और संभावित महंगाई भत्ते (DA) बढ़ोतरी का विस्तृत विश्लेषण
- 1 मई 2026 से बदल गए ऑनलाइन गेमिंग के नियम: अभिभावकों और युवाओं के लिए एक सलाह
- UP Transfer Policy 2026-27: योगी सरकार की नई तबादला नीति लागू, जानें नियम और बड़े बदलाव
- Farmer ID Registration 2026: अब बिना किसान आईडी नहीं मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ, जानें पूरी प्रक्रिया