Businesswoman /यूपी की इस लड़की का बजा दुनिया में डंका , 1 करोड़ की नौकरी छोड़ खड़ी कर दी अपनी कंपनी
खुद का बिजनेस शुरू करना आसान काम नहीं है , लेकिन यदि हिम्मत और जूनून हो तो कोई भी काम आसान बन जाता है | कुछ ऐसा ही करके दिखाया है उत्तर प्रदेश की एक लड़की ने , जिसने 1 करोड़ रूपये की नौकरी छोड़कर खुद का स्टार्टअप शुरू किया और आज उस कंपनी का रेवेन्यू 40 करोड़ से ज्यादा का है |
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद की रहने वाली आयुषी के लिए स्टार्टअप का सफ़र आसान नहीं था | उन्हें 1 करोड़ की नौकरी ठुकराने के बाद कई समस्याओं का सामना करना पड़ा था | परिवार वालों ने उन्हें पहले अपनी लाइफ सिक्योर करने के लिए कहा था . लेकिन उन्होंने अपना सपना पूरा करने के लिए नौकरी छोड़कर स्टार्टअप की दुनिया में कदम रखा |
कैसे शुरू हुई कंपनी ?
कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग करने के बाद आरुषी को कई कंपनी से जॉब ऑफर आये थे | सबसे ज्यादा पैकेज वाला जॉब ऑफर देश की एक बड़ी कंपनी से 1 करोड़ रूपये का आया था , लेकिन उन्होंने मना कर दिया क्योंकि वे एक स्टार्टअप शुरू करना चाहती थी | उन्होंने देखा कि बहुत से युवा ऐसे भी थे जिन्हें कोई जॉब नहीं मिला या इंटरव्यू नहीं हो पाया था | बस यहीं से उन्हें एक आईडिया मिला और एक प्लेटफार्म Talent Decrypt ( टैलेंट डिक्रिप्ट ) की शुरुआत हुई |
आसान नहीं था सफ़र
कंपनी की शुरुआत हो चुकी थी लेकिन बहुत से काम अभी बाकी थे | सबसे बड़ी चुनौती थी इस प्लेटफार्म पर IT कंपनियों को जोड़ना | आयुषी के पास किसी भी कंपनी में कोई जान पहचान नहीं था | फिर उन्होंने सोचा कि खुद ही कंपनियों में जाकर प्लेटफार्म के बारे में बताएंगे | पहले ही दिन 30 कंपनियों के चक्कर काटे , लेकिन किसी ने भी उन्हें अन्दर जाने नहीं दिया , यह सिलसिला एक सप्ताह तक चलता रहा , फिर वो अपने पिता के साथ गयी और एक IT कंपनी को अपना सॉफ्टवेर दिखाया | फिर क्या था ? एक के बाद एक कंपनियां इनसे जुड़ती गयी और आज ये स्टार्टअप 40 करोड़ रूपये सालाना का रेवेन्यू जेनेरेट करती है |
यह भी पढ़ें :- UP Bhulekh Real time Khatauni / यूपी भूलेख रियल टाइम खतौनी कैसे देखें ?
क्या करती है ये कंपनी ?
टैलेंट डिक्रिप्ट ( Talent Decrypt ) एक ऐसा प्लेटफार्म है जो किसी भी कंपनी को ये एक्सेस देता है कि वो दुनिया के किसी भी कोने में बैठकर अपने कैंडिडेट को सेलेक्ट कर सकता है , और उसके एक्सपीरियंस और अन्य काबिलियत को देख कर चयन कर सकती है | साथ ही युवाओं को भी नौकरी देने में यह प्लेटफार्म मददगार साबित हुआ है | आरुषी इस कंपनी की फाउंडर और सीईओ हैं |
Website :- www.talentdecrypt.com
- UP Transfer Policy 2026-27: योगी सरकार की नई तबादला नीति लागू, जानें नियम और बड़े बदलाव
- Farmer ID Registration 2026: अब बिना किसान आईडी नहीं मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ, जानें पूरी प्रक्रिया
- भारत जनगणना 2026-27: इन 33 सवालों के देने होंगे जवाब, जानें स्व-जनगणना (Self-Enumeration) की पूरी प्रक्रिया
- उत्तर प्रदेश में कृषि क्रांति: ‘किसान आईडी’ से बदलती खेती की तस्वीर
- PM KISAN STATUS CHECK BY AADHAR: CHECK PAYMENT AND BENEFICARY STATUS
- उत्तर प्रदेश में जमीन पैमाइश की नई क्रांति: अब ‘जी एन एस एस रोवर’ (GNSS Rover) से होगा सीमांकन, खत्म होगा जरीब और फीते का दौर
- What is crop cutting क्रॉप कटिंग क्या है?
- UPSSSC राजस्व लेखपाल मुख्य परीक्षा 2025
- UP Varasat Online Registration 2026: वरासत के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? Step-by-Step Guide
- UP Divyang Pension Yojana 2026 उत्तर प्रदेश दिव्यांग पेंशन योजना
- यूपी रजिस्ट्री नियम 2026: अब आधार प्रमाणीकरण के बिना नहीं होगी संपत्ति की खरीद-बिक्री, जानें विस्तार से
- मानव संपदा पोर्टल पर पत्नी की संपत्ति का विवरण कैसे भरें? जानें नियम और प्रक्रिया
- PM Awas Yojana New List 2026 अपना नाम ऐसे चेक करें और पाएं घर बनाने के लिए सहायता
- अब बिना डरे करें पुलिस से शिकायत! वाराणसी रेंज ने जारी किया ‘पुलिस सतर्क मित्र’ व्हाट्सएप बॉट
- Up Farmer Registry 2026: पूरी पंजीकरण प्रक्रिया और स्टेप-बाय-स्टेप गाइड
- UP Cabinet Decision: यूपी में परिवार के बीच संपत्ति दान करना हुआ सस्ता, GCC नीति की SOP को भी मिली मंजूरी
- kisan vikas patra kvp scheme किसान विकास पत्र योजना
- How to apply online for PMAY U 2.0 step by step
- OPS VS NPS VS UPS पुरानी पेंशन योजना राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली यूनिफाइड पेंशन स्कीम
- Old Pension Scheme पुरानी पेंशन योजना 2025