PM Mudra Loan Yojana 2022/ प्रधान मंत्री मुद्रा लोन योजना 2022

प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना की शुरुआत वर्ष 2015 में की गयी थी। इस योजना के अंतर्गत देश के लोगों को खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए अधिकतम 10 लाख रूपये तक का लोन सरकार द्वारा दिया जायेगा । इस योजना के तहत लोन चुकाने की अवधि 5 साल कर दी गयी है। मुद्रा लोन लेने के लिए आवेदक को बैंक या लोन संस्थान को कोई गारंटी देने या गिरवी रखने की आवश्यकता नहीं होती है। मुद्रा लोन का उद्देश्य असंगठित क्षेत्र के छोटे कारोबारियों , गैर कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने व रोजगार का विस्तार करने हेतु बैंक से लोन दिलवाना है। इससे लोग आत्मनिर्भर बनने के साथ दूसरों को रोजगार भी मुहैया कराएंगे।
- शिशु लोन :- इसके अंतर्गत खुद का व्यवसाय करने के इच्छुक लोगों को लोन दी जाती है । इसके अंतर्गत अधिकतम 50000 रुपया लोन दिया जाता है । 5 वर्ष की पुनर्भुगतान अवधि के साथ इसकी ब्याज दर 10 % से 12 % वार्षिक है ।
किशोर लोन :- यह लोन ऐसे लोगों को दिया जाता है , जिनका व्यवसाय पहले ही शुरू हो चुका है , लेकिन अभी तक स्थापित नहीं हुआ है । इसके अंतर्गत 50 हजार रु से लेकर 5 लाख रु तक लोन दी जाती है । ब्याज की दर लोन लेने वाली संस्था के आधार पर अलग -अलग होती है तथा लोन भुगतान की अवधि बैंक द्वारा तय की जाती है ।
तरुण लोन :- यह लोन उन लोगों को दी जाती है जिनका व्यापार स्थापित हो चुका है और उसे बढ़ाने के लिए पैसों की जरुरत होती है । इसमें लोन की राशि 5 लाख रु से 10 लाख रु तक होती है । ब्याज दर और भुगतान की अवधि योजना और आवेदक के क्रेडिट पर निर्भर करता है ।
- आवेदन फॉर्म
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
- आवेदक के KYC दस्तावेज
- पहचान पत्र (आधार कार्ड , मतदाता पहचान पत्र आदि )
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- व्यवसाय का पता और कार्यकाल प्रमाण , यदि लागू हो
- लाइसेंस यदि हो
मुद्रा कार्ड क्या है ?
मुद्रा कार्ड एक डेबिट कार्ड है जो मुद्रा लोन के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों को जारी किया जाता है। जब आवेदक का मुद्रा लोन स्वीकृत हो जाता है तो उसका मुद्रा लोन अकाउंट खुलता है और उसी के साथ कार्ड भी जारी किया जाता है । लोन की रकम मुद्रा अकाउंट में डाली जाती है और लोन आवेदक मुद्रा कार्ड का उपयोग करके अपने मुद्रा अकाउंट से रकम निकल सकते हैं।
यही भी पढ़ें :- Digital Health Card 2022/ आभा हेल्थ आइडी कार्ड कैसे बनायें , इलाज के दौरान मिलेगा जबर्दस्त फायदा
Ayushman Bharat Yojana 2022/आयुष्मान भारत योजना,ऑनलाइन आवेदन
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के लिए कौन-कौन आवेदन कर सकता है ?
कोई भी व्यक्ति (स्त्री या पुरुष), भागीदारी फर्म , स्वामित्व आधारित प्रतिष्ठान , प्राइवेट लिमिटेड कंपनी अथवा अन्य निकाय प्रधान मंत्री मुद्रा योजना के अंतर्गत ऋण के लिए आवेदन करने के लिए पात्र है।
मुद्रा लोन के लिए आवेदन कैसे करें ?
आवेदन फॉर्म mudra.org.in से डाउनलोड कर प्रिंट निकलवा लें और सभी जानकारी भर लें । मुद्रा लोन के लिए विभिन्न बैंकों की अलग – अलग आवेदन प्रक्रिया होती है इसीलिये पहले आवेदन उस बैंक में करें जिसमें आपका पहले से अकाउंट है , वहां आवेदन स्वीकार होने की सम्भावना ज्यादा होती है ।
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के लिए आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?
क्या सीएनजी टैम्पो / टैक्सी की खरीद के लिए मुद्रा लोन मिलता है ?
यदि आवेदक सीएनजी टैम्पो / टैक्सी को सार्वजानिक परिवहन के तौर पर इस्तेमाल करना चाहता है तो उसकी खरीद के लिए मुद्रा लोन मिल सकता है।
- 8th Pay Commission and DA Hike 2026: क्या बजट के बाद 3 गुना बढ़ेगी सैलरी? जानें पूरी सच्चाई और ताजा अपडेट
- यूपी रजिस्ट्री नियम 2026: अब आधार प्रमाणीकरण के बिना नहीं होगी संपत्ति की खरीद-बिक्री, जानें विस्तार से
- ICC Men’s T20 World Cup 2026: भारत और श्रीलंका की मेजबानी में मचेगा धमाल, जानें शेड्यूल, टीमें और नया फॉर्मेट
- राजस्थान मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना 2026: अपना बिजनेस शुरू करने के लिए पाएं ₹10 लाख तक का ब्याज मुक्त ऋण
- Apne thana ka number kaise nikale थाना इंचार्ज का नाम और मोबाइल नंबर कैसे ढूंढे
- मानव संपदा पोर्टल पर पत्नी की संपत्ति का विवरण कैसे भरें? जानें नियम और प्रक्रिया
- PM Awas Yojana New List 2026 अपना नाम ऐसे चेक करें और पाएं घर बनाने के लिए सहायता
- अब बिना डरे करें पुलिस से शिकायत! वाराणसी रेंज ने जारी किया ‘पुलिस सतर्क मित्र’ व्हाट्सएप बॉट
- Up Farmer Registry 2026: पूरी पंजीकरण प्रक्रिया और स्टेप-बाय-स्टेप गाइड
- भारत बनाम न्यूजीलैंड T20: यशस्वी और अभिषेक के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत की शानदार जीत!
- सावधान! 15 अप्रैल 2026 से पहले बनवा लें अपनी ‘किसान आईडी’, वरना रुक सकती है पीएम-किसान की किस्त!
- UP Cabinet Decision: यूपी में परिवार के बीच संपत्ति दान करना हुआ सस्ता, GCC नीति की SOP को भी मिली मंजूरी
- What is digi pin डिजी पिन क्या है
- Up land measurement by rover machine लेखपालों की नहीं चलेगी अब मनमानी
- उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) राजस्व लेखपाल भर्ती 2025
- Up lekhpal vecancy 7994 post reservation list लेखपाल भर्ती 2026 आरक्षण सूची
- How to find 10 years old google map
- Pm kisan samman nidhi yojana list 2026
- kisan vikas patra kvp scheme किसान विकास पत्र योजना
- How to apply online for PMAY U 2.0 step by step
- Khatauni me name correction kaise kare खतौनी में नाम संशोधन कैसे करें
- UP Home Guard Recruitment 2025 [41424 Posts] Apply online
- उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना 2025
- Kakanmath mandir detail ककनमठ मंदिर
- Irctc short form means in hindi
- OPS VS NPS VS UPS पुरानी पेंशन योजना राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली यूनिफाइड पेंशन स्कीम
- Old Pension Scheme पुरानी पेंशन योजना 2025
- UPI NEW RULE 2025: अगस्त से बदल जाएगा UPI का तरीका: जानिए क्या-क्या बदलेगा
- खतौनी में जमीन किस प्रकार देखें
- प्लॉट को कैसे नापते हैं plot ki nap kaise kare
- Fast tag new rules 2025 फास्ट टैग के नए नियम 2025
- उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना की संपूर्ण जानकारी
- india most important 10 dam
- What is jarib जरीब क्या है
- Gold price today in uttar pradesh june 2025