Digital Health Card 2022/ आभा हेल्थ आइडी कार्ड कैसे बनायें , इलाज के दौरान मिलेगा जबर्दस्त फायदा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नागरिकों को स्वास्थ्य सम्बन्धी बेहतर सुविधा देने के लिए 27 सितम्बर को प्रधानमंत्री डिजिटल स्वास्थ्य अभियान की शुरुआत की है | इस अभियान के तहत आम लोगों को एक यूनिक हेल्थ आइडी मिलेगी जिसमें उनका स्वास्थ्य सम्बन्धी सभी जानकारियों का ब्योरा रखा जायेगा | यह एक तरह का हेल्थ अकाउंट की तरह काम करेगा , जिसे मोबाइल ऐप से भी देखा जायेगा | हेल्थ आइडी को आयुष्मान हेल्थ कार्ड के नाम से जाना जायेगा , जिसमें 14 अंकों का हेल्थ आइडी रहेगा | इसका सबसे बड़ा फायदा ये मिलेगा कि लोगों को अब सालों पुरानी मेडिकल हिस्ट्री और रिपोर्ट्स सहेज कर रखने की आवश्यकता नहीं होगी | अब ये सभी रिकार्ड्स डिजिटल माध्यम में सुरक्षित रहेगी |
| योजना का नाम | आयुष्मान हेल्थ कार्ड |
| लांच किया गया | 27 सितम्बर 2021 , प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी |
| उद्देश्य | नागरिकों को स्वास्थ्य सम्बन्धी सुविधा |
| लाभार्थी | देश के नागरिक |
| आधिकारिक वेबसाइट | abdm.gov.in |
- जब कोई व्यक्ति बीमार होता है तो वह इलाज करवाने डॉक्टर के यहाँ जाता है | ऐसे में कई सारी मेडिकल रिपोर्ट्स , दवाओं की पर्चियां आदि खो जाने का डर रहता है या कई बार लोग इसे घर पर ही भूल जाते हैं | ऐसे में यह कार्ड आपकी मदद करेगा , क्योंकि इस कार्ड में आपकी सारी मेडिकल जानकारी सुरक्षित रहती है |
- इसीलिए जब आप डॉक्टर के पास इलाज कराने जायेंगे ,तो आपको अपने साथ रिपोर्ट्स या पर्चियां ले जाने की जरुरत नहीं होगी | ब्लड ग्रुप , बीमारी से लेकर सभी तरह की मेडिकल जानकारी इस कार्ड में सेव रहता है |
- यदि आप नए डॉक्टर या अस्पताल में जाते हैं तो आपको साथ में मेडिकल रिपोर्ट्स और डॉक्टर की पर्चियां ले जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी |
- आपका ब्लड ग्रुप क्या है ,आपको कौन कौन सी बीमारी हो चुकी है और आप किस किस डॉक्टर को कब कब दिखा चुके हैं सब जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध रहेगी |
- आभा हेल्थ कार्ड को बीमा कंपनियों से जोड़ा गया है जिसके माध्यम से आपको बीमा क्लेम करने में भी आसानी होगी |
आयुष्मान हेल्थ अकाउंट (ABHA) और आयुष्मान कार्ड को एक ही समझने की गलती नहीं करें | आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट भारत का कोई भी नागरिक बना सकता है , जबकि आयुष्मान कार्ड सिर्फ गरीब लोगों के लिए है | आयुष्मान कार्ड इलाज के समय वित्तीय मदद करता है जबकि आयुष्मान हेल्थ अकाउंट किसी तरह का वित्तीय मदद नहीं करता है इसमें बस आपकी मेडीकल रिपोर्ट्स दर्ज रहता है |
| हेल्थ आइडी कार्ड ( ABHA कार्ड ) | आयुष्मान कार्ड |
| यह एक डिजिटल हेल्थ अकाउंट कार्ड है | | यह एक हेल्थ इंश्योरेंस कार्ड है | |
| इस कार्ड को प्रत्येक भारतीय बनवा सकता है | | आयुष्मान कार्ड केवल गरीब वर्ग के लिए है | |
| हेल्थ डाटा देखने और साझा करने के काम आता है | | इलाज के लिए वित्तीय लाभ प्रदान करता है | |
| कोई मापदंड नहीं है | | शहरी और ग्रामीण आबादी के लिए अलग – अलग मापदंड है | |
यह भी पढ़ें :- Ayushman Bharat Yojana 2022/आयुष्मान भारत योजना,ऑनलाइन आवेदन
- आधार कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
- ई मेल आइडी
- सबसे पहले आप आयुष्मान डिजिटल हेल्थ मिशन की आधिकारिक वेबसाइट abdm.gov.in पर जायें |

- अब आपको Home Page पर Create Your ABHA NUMBER लिखा दिखेगा आपको उसपर क्लिक करना है |
- अब आपको दो आप्शन दिखाई देगा जिसमें से पहला आधार कार्ड से और दूसरा ड्राइविंग लाइसेंस से आपके पास जो भी हो आप उसे चुन लें |

- अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर वेरीफाई करने के लिए मैसेज आएगा जिसका OTP आपको डालना है |
- उसके बाद आपको एप्लीकेशन फॉर्म भरना है और अपना पासपोर्ट साइज़ फोटो अपलोड करना है |
- अब आपका आभा हेल्थ कार्ड बनकर तैयार है जिसे आप डाउनलोड करके प्रिंट निकाल सकते हैं |

आभा कार्ड बनने के बाद आपको 14 नंबर का आइडी नंबर मिलेगा , साथ ही इसमें एक क्यूआर कोड भी होगा , जिसे स्कैन कर आपकी मेडिकल जानकारी देखी जा सकेगी | आभा कार्ड ,सरकारी और प्राइवेट दोनों अस्पतालों में काम आएगा |
- यूपी रजिस्ट्री नियम 2026: अब आधार प्रमाणीकरण के बिना नहीं होगी संपत्ति की खरीद-बिक्री, जानें विस्तार से
- ICC Men’s T20 World Cup 2026: भारत और श्रीलंका की मेजबानी में मचेगा धमाल, जानें शेड्यूल, टीमें और नया फॉर्मेट
- राजस्थान मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना 2026: अपना बिजनेस शुरू करने के लिए पाएं ₹10 लाख तक का ब्याज मुक्त ऋण
- Apne thana ka number kaise nikale थाना इंचार्ज का नाम और मोबाइल नंबर कैसे ढूंढे
- मानव संपदा पोर्टल पर पत्नी की संपत्ति का विवरण कैसे भरें? जानें नियम और प्रक्रिया
- PM Awas Yojana New List 2026 अपना नाम ऐसे चेक करें और पाएं घर बनाने के लिए सहायता
- अब बिना डरे करें पुलिस से शिकायत! वाराणसी रेंज ने जारी किया ‘पुलिस सतर्क मित्र’ व्हाट्सएप बॉट
- Up Farmer Registry 2026: पूरी पंजीकरण प्रक्रिया और स्टेप-बाय-स्टेप गाइड
- भारत बनाम न्यूजीलैंड T20: यशस्वी और अभिषेक के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत की शानदार जीत!
- सावधान! 15 अप्रैल 2026 से पहले बनवा लें अपनी ‘किसान आईडी’, वरना रुक सकती है पीएम-किसान की किस्त!
- UP Cabinet Decision: यूपी में परिवार के बीच संपत्ति दान करना हुआ सस्ता, GCC नीति की SOP को भी मिली मंजूरी
- What is digi pin डिजी पिन क्या है
- Up land measurement by rover machine लेखपालों की नहीं चलेगी अब मनमानी
- उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) राजस्व लेखपाल भर्ती 2025
- Up lekhpal vecancy 7994 post reservation list लेखपाल भर्ती 2026 आरक्षण सूची
- How to find 10 years old google map
- Pm kisan samman nidhi yojana list 2026
- kisan vikas patra kvp scheme किसान विकास पत्र योजना
- How to apply online for PMAY U 2.0 step by step
- Khatauni me name correction kaise kare खतौनी में नाम संशोधन कैसे करें
- UP Home Guard Recruitment 2025 [41424 Posts] Apply online
- उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना 2025
- Kakanmath mandir detail ककनमठ मंदिर
- Irctc short form means in hindi
- OPS VS NPS VS UPS पुरानी पेंशन योजना राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली यूनिफाइड पेंशन स्कीम
- Old Pension Scheme पुरानी पेंशन योजना 2025
- UPI NEW RULE 2025: अगस्त से बदल जाएगा UPI का तरीका: जानिए क्या-क्या बदलेगा
- खतौनी में जमीन किस प्रकार देखें
- प्लॉट को कैसे नापते हैं plot ki nap kaise kare
- Fast tag new rules 2025 फास्ट टैग के नए नियम 2025
2 thoughts on “Digital Health Card 2022/ आभा हेल्थ आइडी कार्ड कैसे बनायें , इलाज के दौरान मिलेगा जबर्दस्त फायदा”