UP Digishakti Portal for Free Tablet and Smartphone / यूपी डिजी शक्ति पोर्टल 2022 फ्री टेबलेट, स्मार्टफोन रजिस्ट्रेशन

डिजीशक्ति पोर्टल की शुरुआत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा की गयी | इस पोर्टल के माध्यम से उत्तर प्रदेश के विद्यार्थियों को फ्री में टेबलेट और स्मार्टफोन का वितरण किया जायेगा | इस पोर्टल के माध्यम से विद्यार्थियों को पढ़ाई के कंटेंट भी उपलब्ध कराया जायेगा |
यूपी के सीएम श्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर 25 दिसम्बर 2021 को फ्री टेबलेट और स्मार्टफोन वितरण का शुभारम्भ किया गया |
उत्तर प्रदेश के युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के लिए , उत्तर प्रदेश सरकार ने डिजीशक्ति योजना की शुरुआत की है , जिसके तहत उत्तर प्रदेश के विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को टेबलेट और स्मार्टफोन वितरित किए जायेंगे |
उत्तर प्रदेश के सरकारी या निजी संस्थानों से स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा , आईटीआई , तकनीकी शिक्षा , चिकित्सा शिक्षा के पाठ्यक्रमों में अध्ययन करने वाले विद्यार्थी इस योजना के अंतर्गत टेबलेट / स्मार्टफोन फ्री में पाने के लिए पात्र हैं |
इस योजना के अंतर्गत वर्तमान में निम्न डिवाइस दिए जा रहे हैं :-
- सैमसंग स्मार्टफोन
- लावा स्मार्टफोन
- सैमसंग टेबलेट
- लावा टेबलेट
- एसर टेबलेट
- इस योजना को शुरू करने का उद्देश्य गरीब छात्रों को शिक्षा का पूर्ण अधिकार प्राप्त कराना है | क्योंकि इससे उन्हें अपनी शिक्षा पूरी करने में काफी मदद मिलेगी |
- इस योजना के लाभ के रूप में विद्यार्थियों को मुफ्त टैबलेट / स्मार्टफोन दिए जायेंगे |
- इस योजना का लाभ उन छात्रों को मिलेगा जो डिजिटल शिक्षा के माध्यम से दूर हैं लेकिन पढ़ने में अच्छे हैं |
यह भी पढ़ें :- UP Mukhyamantri Fellowship 2022/ यूपी मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना
डिजी शक्ति पोर्टल का ऑफिसियल वेबसाइट क्या है ?
क्या छात्रों को लाभ पाने के लिए किसी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा ?
योजना का लाभ उठाने के लिए छात्रों को किसी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन या आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है | उन्हें उनके कॉलेज / विश्वविद्यालय द्वारा इसकी स्थिति के बारे में सूचित किया जायेगा |
क्या छात्रों को टेबलेट / स्मार्टफोन लेने के लिए कोई शुल्क देना होगा ?
नहीं |
इस पोर्टल का उपयोग कौन – कौन कर सकता है ?
इस पोर्टल का उपयोग कॉलेज ,संस्थान ,विश्वविद्यालय ,नोडल अधिकारी ,यूपीडेस्को कर सकते हैं | उपयोगकर्ताओं को पोर्टल पर खुद को पंजीकृत कराने की आवश्यकता नहीं है | सॉफ्टवेयर के अधिकृत उपयोगकर्ताओं द्वारा लॉग इन बनाया जायेगा जिसके बाद सम्बंधित उपयोगकर्ताओं को उनके लॉग इन विवरण भेजे जायेंगे |
क्या दूसरे / अन्य राज्य के छात्र जो उत्तर प्रदेश में पढाई कर रहे हैं , इस योजना के लिए पात्र हैं ?
हाँ | कोई भी छात्र जो उत्तर प्रदेश में पढ़ रहा है , इस योजना के लिए पात्र है , चाहे उनका मूल राज्य या राष्ट्रीयता कुछ भी हो |
क्या उत्तर प्रदेश का निवासी जो वर्तमान में दूसरे राज्य में पढ़ रहा है , इस योजना के लिए पात्र है ?
नहीं | यह योजना केवल उत्तर प्रदेश में पढ़ने वाले छात्रों के लिए है |
- महिषासुर मर्दिनी स्तोत्रम् (अयि गिरिनन्दिनि): सम्पूर्ण 21 श्लोक, हिंदी अर्थ और पाठ विधि
- जनगणना 2027 के 40 सवालों की लिस्ट, जानें कौन-कौन से प्रश्न पूछे जाएंगे census 2027 40 questions hindi
- Census 2027: जनगणना 2027 में कितने सवाल पूछे जाएंगे? जानिए 40 प्रश्नों की पूरी जानकारी
- EWS Certificate Online: अब घर बैठे बनवाएं EWS प्रमाणपत्र, तहसील के चक्कर से मिलेगी राहत
- UP Roadways Free Travel: 60+ महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा, जानें नियम और किन बसों में नहीं मिलेगा लाभ
- डाकिया पर 10 वाक्य (हिंदी और अंग्रेजी में) | 10 Lines on Postman in Hindi and English
- UP Free Scooty Yojana 2026: छात्राओं को मिलेगी फ्री स्कूटी, जानें पात्रता, दस्तावेज और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
- Shiprocket IPO: तीसरे दिन भी जबरदस्त डिमांड, GMP 38% के करीब; क्या निवेशकों को मिलेगा शानदार लिस्टिंग गेन?
- UP Board Compartment Admit Card 2026: 10वीं और 12वीं के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे डाउनलोड हुआ था प्रवेश पत्र
- खेल: स्वस्थ जीवन, अनुशासन और सफलता की सबसे बड़ी पाठशाला
1 thought on “UP Digishakti Portal for Free Tablet and Smartphone / यूपी डिजी शक्ति पोर्टल 2022 फ्री टेबलेट, स्मार्टफोन रजिस्ट्रेशन”