Kisan Credit Card (KCC)/ किसान क्रेडिट कार्ड

किसान हमारे देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ माने जाते हैं, लेकिन किसानों की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। गाँव में किसान किसी से कर्ज लेते हैं तो उन्हें बैंकों की तुलना में काफी अधिक ब्याज देना पड़ता है। किसानों की इस समस्या को दूर करने के लिए केंद्र सरकार ने अगस्त 1998 में किसान क्रेडिट कार्ड योजना (KCC) की शुरुआत की थी, ताकि किसानों को उचित ब्याज दर पर कर्ज मिल सके। किसान क्रेडिट कार्ड के तहत किसान तीन लाख रूपये तक का लोन ले सकते हैं । यह लोन किसानों को खेती , फसल और खेत के रखरखाव आदि के लिए दी जाती है ।
किसानों को तीन लाख तक का लोन
किसान क्रेडिट कार्ड के तहत किसानों को बहुत ही कम ब्याज दर पर तीन लाख रूपये तक का लोन आसानी से मिल सकता है । किसान क्रेडिट कार्ड 5 साल तक मान्य होता है । किसान क्रेडिट कार्ड पर सरकार 2 फीसदी की छूट देती है और यदि आप समय पर पेमेंट करते हैं तो आपको तीन फीसदी की अतिरिक्त छूट दी जाती है । इन सबको मिलाकर किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए किसानों को मात्र 4 फीसदी ब्याज दर पर लोन आसानी से मिल जाता है ।
किसान क्रेडिट कार्ड ( KCC) के लिए पात्रता
कोई भी व्यक्ति जो कृषि सम्बंधित कार्यों में लगा हुआ है , वह किसान क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन कर सकता है । इसके लिए उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 75 वर्ष होनी चाहिए ।
किसान क्रेडिट कार्ड में मिलने वाले कर्ज
किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए विभिन्न बैंकों द्वारा किसानों को कर्ज दी जाती है । इसके तहत किसान कई तरह के कर्ज ले सकते हैं :-
- फसल के लिए कर्ज
- डेयरी प्लस स्कीम
- एग्री बिज़नेस
- फार्म ऑपरेटिंग लोन
- फार्म ओनरशिप लोन
- माइनर इरीगेशन स्कीम
- लैंड परचेज स्कीम आदि
किसान क्रेडिट कार्ड ( KCC) के लिए आवश्यक कागजात
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- जमीन के कागजात ( खसरा ,खतौनी )
- हिस्सा प्रमाण पत्र
यह भी पढ़ें :- Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana (PMFBY) / प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना
Download Damini App/ मोबाइल ऐप पहले ही बता देगा कहाँ गिरने वाली है बिजली
किसान क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन कैसे करें ?
किसान क्रेडिट कार्ड के लिए आपको सबसे पहले उस बैंक के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा जहाँ पर किसान क्रेडिट दिया जाता है । यहाँ पर आपको किसान क्रेडिट कार्ड अप्लाई का आप्शन दिखाई देगा । यह पर सभी डिटेल नाम , मोबाइल नंबर आदि सही सही भरें फिर इसको सबमिट कर दें । एप्लीकेशन प्रोसेस होने में तीन से चार वर्किंग डेज लगते हैं ।
किसान क्रेडिट कार्ड योजना से लोन लेने के लिए अपने नजदीकी बैंक में संपर्क करें । आप अपना आधार कार्ड , खसरा , खतौनी और हिस्सा प्रमाण पत्र बैंक ले कर जायें । लोन देने से पहले बैंक आपकी CIBIL रिपोर्ट चेक करेगी । CIBIL रिपोर्ट सही होने पर ही बैंक आपको लोन देगी । 1.60 लाख तक का लोन इन्हीं कागजातों पर मिल जाएगी । इससे अधिक लोन लेने के लिए अपने तहसील के वकील से सम्बंधित कृषि भूमि के 12 साल का रिकॉर्ड जिसे बारहसाला कहते हैं का सत्यापन करवाकर उसकी रिपोर्ट बैंक को देनी होगी । सभी दस्तावेज पुरे होने पर बैंक आपका KCC लोन खाता खोल देगा । एक बार लोन का लिमिट तय होने पर आप पांच साल तक रूपये कभी भी जमा या फिर निकाल भी सकते हैं । बैंक द्वारा आपकी कृषि भूमि को बंधक कर दी जाएगी ।
- Self Enumeration 2027 स्वगणना कैसे करें
- मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना: उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए एक संपूर्ण मार्गदर्शिका और सुरक्षा कवच
- Cooler Tips कूलर कूलिंग पैड्स: घास बनाम हनीकॉम्ब, आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प कौन सा है?
- Uttar Pradesh Transfer Policy 2026-27 उत्तर प्रदेश स्थानांतरण नीति 2026-27: सरकारी कर्मचारियों के लिए विस्तृत गाइड और मुख्य नियम
- Up transfer policy 2026 उत्तर प्रदेश शासन अपडेट: 2026 तबादला नीति और संभावित महंगाई भत्ते (DA) बढ़ोतरी का विस्तृत विश्लेषण
- 1 मई 2026 से बदल गए ऑनलाइन गेमिंग के नियम: अभिभावकों और युवाओं के लिए एक सलाह
- UP Transfer Policy 2026-27: योगी सरकार की नई तबादला नीति लागू, जानें नियम और बड़े बदलाव
- Farmer ID Registration 2026: अब बिना किसान आईडी नहीं मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ, जानें पूरी प्रक्रिया
- भारत जनगणना 2026-27: इन 33 सवालों के देने होंगे जवाब, जानें स्व-जनगणना (Self-Enumeration) की पूरी प्रक्रिया
- उत्तर प्रदेश में कृषि क्रांति: ‘किसान आईडी’ से बदलती खेती की तस्वीर
- PM KISAN STATUS CHECK BY AADHAR: CHECK PAYMENT AND BENEFICARY STATUS
- उत्तर प्रदेश में जमीन पैमाइश की नई क्रांति: अब ‘जी एन एस एस रोवर’ (GNSS Rover) से होगा सीमांकन, खत्म होगा जरीब और फीते का दौर
- What is crop cutting क्रॉप कटिंग क्या है?
- UPSSSC राजस्व लेखपाल मुख्य परीक्षा 2025
- UP Varasat Online Registration 2026: वरासत के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? Step-by-Step Guide
- UP Divyang Pension Yojana 2026 उत्तर प्रदेश दिव्यांग पेंशन योजना
- 8th Pay Commission and DA Hike 2026: क्या बजट के बाद 3 गुना बढ़ेगी सैलरी? जानें पूरी सच्चाई और ताजा अपडेट
- यूपी रजिस्ट्री नियम 2026: अब आधार प्रमाणीकरण के बिना नहीं होगी संपत्ति की खरीद-बिक्री, जानें विस्तार से
- ICC Men’s T20 World Cup 2026: भारत और श्रीलंका की मेजबानी में मचेगा धमाल, जानें शेड्यूल, टीमें और नया फॉर्मेट
- राजस्थान मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना 2026: अपना बिजनेस शुरू करने के लिए पाएं ₹10 लाख तक का ब्याज मुक्त ऋण
- Apne thana ka number kaise nikale थाना इंचार्ज का नाम और मोबाइल नंबर कैसे ढूंढे
- मानव संपदा पोर्टल पर पत्नी की संपत्ति का विवरण कैसे भरें? जानें नियम और प्रक्रिया
- PM Awas Yojana New List 2026 अपना नाम ऐसे चेक करें और पाएं घर बनाने के लिए सहायता
- अब बिना डरे करें पुलिस से शिकायत! वाराणसी रेंज ने जारी किया ‘पुलिस सतर्क मित्र’ व्हाट्सएप बॉट
- Up Farmer Registry 2026: पूरी पंजीकरण प्रक्रिया और स्टेप-बाय-स्टेप गाइड
- भारत बनाम न्यूजीलैंड T20: यशस्वी और अभिषेक के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत की शानदार जीत!
- सावधान! 15 अप्रैल 2026 से पहले बनवा लें अपनी ‘किसान आईडी’, वरना रुक सकती है पीएम-किसान की किस्त!
- UP Cabinet Decision: यूपी में परिवार के बीच संपत्ति दान करना हुआ सस्ता, GCC नीति की SOP को भी मिली मंजूरी
- What is digi pin डिजी पिन क्या है
- Up land measurement by rover machine लेखपालों की नहीं चलेगी अब मनमानी