WhatsApp Tricks / जानिए कैसे WhatsApp में दूसरों के भेजे मैसेज पढ़ भी लें और किसी को पता भी न चले

WhatsApp आज के समय सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला मैसेजिंग ऐप है। यूज़र्स को बेहतर सुविधा देने के लिए WhatsApp समय – समय पर नए फीचर्स लाता रहता है । बहुत सारे फीचर्स ऐसे भी हैं जो कि पहले से मौजूद हैं , लेकिन जिसके बारे में बहुत कम लोगों को पता है। उसमें से एक फीचर्स ऐसा है जिसका इस्तेमाल करके आप किसी के भेजे मैसेज को चोरी – चुपके पढ़ भी सकते हैं ।
हम सभी को पता है कि WhatsApp में ब्लू टिक फीचर है , जिससे हमें मालूम चलता है कि हमारे भेजे मैसेज किसी ने पढ़ें हैं या नहीं ।
WhatsApp में हमारे भेजे मैसेज पर सिंगल टिक का मतलब होता है कि मैसेज हमारे फ़ोन से सेंड हो गया है , लेकिन दूसरे यूजर तक अभी नहीं पहुंचा है ।
जबकि डबल टिक का मतलब है कि मैसेज सेंड भी हो गया है और यूजर तक पहुँच भी चुका है ।
और डबल टिक के साथ यदि उसका कलर भी ब्लू हो जाता है तो इसका मतलब है कि दूसरे यूजर ने आपका मैसेज पढ़ लिया है ।
लेकिन क्या आपको पता है कि WhatsApp पर ब्लू टिक को ऑफ करने का आप्शन भी होता है , जिससे दूसरों को यह पता नहीं चलेगा कि आपने सेंड किया हुआ मैसेज पढ़ा है या नहीं ।
यह भी पढ़ें :- यदि अपने मोबाइल का पासवर्ड या पैटर्न लॉक भूल गए हैं तो ऐसे अनलॉक करें
आपके आधार कार्ड से कितने लोगों ने लिया है सिम , ऐसे करें पता
WhatsApp Tricks
- सबसे पहले अपना WhatsApp ऐप ओपन करें ।
- अब सबसे ऊपर दाहिने साइड में तीन डॉट्स दिखेंगे , उस पर क्लिक करें । जैसा कि नीचे फोटो में दिखाया गया है |

- अब आपको कई आप्शन दिखेंगे उनमें से आपको settings पर क्लिक करना है । जैसा कि नीचे फोटो में दिखाया गया है |

- वहां पर Account का आप्शन मिलेगा , उसपर क्लिक करें। जैसा कि नीचे फोटो में दिखाया गया है |

- फिर आपके सामने कई आप्शन आयेंगे जिसमें आपको Privacy पर क्लिक करना है । जैसा कि नीचे फोटो में दिखाया गया है |

- अब आपके सामने फिर कई आप्शन आयेंगे , जिसमें Read receipts आप्शन दिखेगा , इसमें जो टिक मार्क लगा है उसको हटा दें । जैसा कि नीचे फोटो में दिखाया गया है |

- अब आप मैसेज पढेंगे तो भेजने वाले को पता नहीं चलेगा कि आपने उसका मैसेज पढ़ा या नहीं यानि कि आपके मैसेज पढने के बाद भी डबल टिक के साथ उसका कलर ब्लू नहीं होगा ।
- इस फीचर के कुछ फायदे हैं तो कुछ नुकसान भी हैं ।
- दरअसल जैसे ही आप इस फीचर को इस्तेमाल करते हैं तो आपको भी यह नहीं पता चलेगा कि दूसरे यूजर ने आपका मैसेज पढ़ा है या नहीं यानि न तो आपके पढ़ें मैसेज पर ब्लू टिक दिखेगा ना हीं आपके भेजे मैसेज पढनें पर ब्लू टिक दिखेगा ।
- ग्रुप में आप का यह फीचर काम नहीं करेगा , यानि की ग्रुप में पढ़े मैसेज पर ब्लू टिक नजर आयेगा ।
- 8th Pay Commission and DA Hike 2026: क्या बजट के बाद 3 गुना बढ़ेगी सैलरी? जानें पूरी सच्चाई और ताजा अपडेट
- Apne thana ka number kaise nikale थाना इंचार्ज का नाम और मोबाइल नंबर कैसे ढूंढे
- भारत बनाम न्यूजीलैंड T20: यशस्वी और अभिषेक के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत की शानदार जीत!
- सावधान! 15 अप्रैल 2026 से पहले बनवा लें अपनी ‘किसान आईडी’, वरना रुक सकती है पीएम-किसान की किस्त!
- What is digi pin डिजी पिन क्या है
- Up land measurement by rover machine लेखपालों की नहीं चलेगी अब मनमानी
- उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) राजस्व लेखपाल भर्ती 2025
- Up lekhpal vecancy 7994 post reservation list लेखपाल भर्ती 2026 आरक्षण सूची
- How to find 10 years old google map
- Pm kisan samman nidhi yojana list 2026
- kisan vikas patra kvp scheme किसान विकास पत्र योजना
- How to apply online for PMAY U 2.0 step by step
- Khatauni me name correction kaise kare खतौनी में नाम संशोधन कैसे करें
- UP Home Guard Recruitment 2025 [41424 Posts] Apply online
- उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना 2025
- Kakanmath mandir detail ककनमठ मंदिर
- Irctc short form means in hindi
- Old Pension Scheme पुरानी पेंशन योजना 2025
- UPI NEW RULE 2025: अगस्त से बदल जाएगा UPI का तरीका: जानिए क्या-क्या बदलेगा
- खतौनी में जमीन किस प्रकार देखें