Ladli Bahna Yojana / लाडली बहना योजना की सहायता राशि बढ़ाकर 3000 रूपये की जायेगी , मप्र के सीएम का ऐलान
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि लाडली बहन योजना के अंतर्गत दी जाने वाली वित्तीय सहायता राशि अब बढ़ा दी जायेगी । मुख्यमंत्री ने कहा इस मार्च में शुरू की गई मध्य प्रदेश सरकार की लाडली बहना योजना के तहत महिलाओं को प्रतिमाह दी जाने वाली सहायता राशि मौजूदा 1000 रुपये से बढ़ाकर 3000 रुपये की जायेगी और इसमें समय समय पर 250 रुपये की बढ़ोतरी की जायेगी ।
हालाँकि मुख्यमंत्री ने लाडली बहना योजना के तहत दी जाने वाली राशि कब से बढ़ाई जायेगी इसे लेकर कोई तारीख नहीं बताई है। उन्होंने घोषणा किया कि वह रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं को एक और उपहार देंगे। सीएम शिवराज ने लाडली बहना योजना के तहत 1.25 करोड़ से अधिक बहनों को तीसरी किस्त का 1209 करोड़ रुपये ट्रांसफर किया है ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश में महिलाओं को सशक्त करने के लिए कई फैसले लिए गए हैं । छात्राओं को फ्री में शिक्षा दी जा रही है | स्थानीय निकाय के चुनाव में आधी सीटों पर बहनें चुनाव लड़ रही है । बेटियों के सशक्तिकरण के लिए लाडली लक्ष्मी योजना शुरू की गई है । लाडली बहन योजना के अंतर्गत हर महीने 1000 रुपये दिए जा रहे हैं । इससे महिलायें सशक्त हो रही हैं और समाज में उनका मान सम्मान बढ़ रहा है ।
- PM KISAN STATUS CHECK BY AADHAR: CHECK PAYMENT AND BENEFICARY STATUS
- उत्तर प्रदेश में जमीन पैमाइश की नई क्रांति: अब ‘जी एन एस एस रोवर’ (GNSS Rover) से होगा सीमांकन, खत्म होगा जरीब और फीते का दौर
- What is crop cutting क्रॉप कटिंग क्या है?
- UPSSSC राजस्व लेखपाल मुख्य परीक्षा 2025
- UP Varasat Online Registration 2026: वरासत के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? Step-by-Step Guide
- UP Divyang Pension Yojana 2026 उत्तर प्रदेश दिव्यांग पेंशन योजना
- 8th Pay Commission and DA Hike 2026: क्या बजट के बाद 3 गुना बढ़ेगी सैलरी? जानें पूरी सच्चाई और ताजा अपडेट
- यूपी रजिस्ट्री नियम 2026: अब आधार प्रमाणीकरण के बिना नहीं होगी संपत्ति की खरीद-बिक्री, जानें विस्तार से
- ICC Men’s T20 World Cup 2026: भारत और श्रीलंका की मेजबानी में मचेगा धमाल, जानें शेड्यूल, टीमें और नया फॉर्मेट
- राजस्थान मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना 2026: अपना बिजनेस शुरू करने के लिए पाएं ₹10 लाख तक का ब्याज मुक्त ऋण