How to file RTI / आरटीआई के लिए ऑनलाइन , ऑफलाइन आवेदन कैसे करें ?
देश में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के उद्देश्य से साल 2005 में भारतीय संसद द्वारा सूचना का अधिकार ( RTI) अधिनियम को लागू किया गया था | इसके तहत सरकारी संस्थानों में पारदर्शिता लाने के अलावा सभी तरह की जानकारी और सरकार की जवाबदेही शामिल है | जो लोग सरकार के काम से संतुष्ट नहीं हैं वह ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरीके से आरटीआई ( RTI) फाइल कर सकते हैं |
आरटीआई ( RTI) के लिए कौन आवेदन कर सकता है ?
आरटीआई ( RTI) फाइल करने के लिए कुछ जरूरी शर्तें हैं | इसके लिए आवेदक को भारत का नागरिक होना अनिवार्य है | आवेदन करते समय फीस की रसीद लगाना ना भूलें | बीपीएल कार्ड धारक इसे अटैच कर फीस से बच सकते हैं | इसके अलावा आप जिस एड्रेस पर लिखित में जवाब लेना चाहते हैं उसे सही होना चाहिए |
आरटीआई ( RTI) के लिए आवेदन करने के कितने दिनों बाद मिलेगी सूचना
सरकार के तरफ से सभी विभागों में आरटीआई ( RTI) का जवाब देने के लिए लोक सूचना अधिकारी मौजूद होते हैं | आप केंद्र या राज्य सरकार के जिस विभाग के बारे में सूचना लेना चाहते हैं वहाँ के अधिकारी को आवेदन कर सकते हैं | आरटीआई ( RTI) फाइल करने के बाद 30 दिन के अंदर सरकार की तरफ से इसका जवाब देना अनिवार्य है | जिस दिन आपने आरटीआई फाइल करने के लिए फीस दिया था उस दिन से इसकी गणना की जायेगी |
यह भी पढें :- प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना
आरटीआई ( RTI) फाइल करने का प्रोसेस
- आप आरटीआई ( RTI) के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरीके से आवेदन कर सकते हैं |
- ऑनलाइन आरटीआई ( RTI) के लिए आवेदन करने के लिए केंद्र सरकार से जुड़े किसी विभाग से जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाईट www.rtionline.gov.in पर जाएं | यदि मांगी गई सूचना राज्य सरकार के विभाग से जुड़ी है तो संबंधित राज्य सरकार की वेबसाईट पर ऑनलाइन आरटीआई दायर की जा सकती है | जैसे उत्तर प्रदेश के लिए rtionline.up.gov.in वेबसाईट पर जा सकते हैं |
- यहाँ ईमेल आईडी और फोन नंबर डालने के बाद खुद को रेजिस्टर्ड कर आरटीआई फाइल करें |
- इसके अलावा बिना रेजिस्ट्रेशन किए भी आवेदन कर सकते हैं |
- इसके लिए आधिकारिक वेबसाईट को ओपन करने के बाद File RTI पर क्लिक करें |
- यहाँ आप सवाल लिखने के बाद फीस की पर्ची लगा कर आरटीआई फाइल कर 30 दिनों तक जवाब के लिए इंतजार करें |
ऑफलाइन
सादे कागज पर हाथ से लिखी हुई या टाइप की गई एप्लीकेशन के जरिए संबंधित विभाग से जानकारी मांगी जा सकती है | एप्लीकेशन के साथ 10 रुपये की फीस भी जमा करानी होती है |
यदि किसी विभाग के द्वारा निर्धारित समय के भीतर सूचना नहीं दी जाती है तो संबंधित विभाग पर 250 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना लगेगा | हालांकि जुर्माने की राशि 25000 रुपये से ज्यादा नहीं होगी |
- उत्तर प्रदेश में जमीन पैमाइश की नई क्रांति: अब ‘जी एन एस एस रोवर’ (GNSS Rover) से होगा सीमांकन, खत्म होगा जरीब और फीते का दौर
- What is crop cutting क्रॉप कटिंग क्या है?
- UPSSSC राजस्व लेखपाल मुख्य परीक्षा 2025
- UP Varasat Online Registration 2026: वरासत के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? Step-by-Step Guide
- UP Divyang Pension Yojana 2026 उत्तर प्रदेश दिव्यांग पेंशन योजना
- यूपी रजिस्ट्री नियम 2026: अब आधार प्रमाणीकरण के बिना नहीं होगी संपत्ति की खरीद-बिक्री, जानें विस्तार से
- मानव संपदा पोर्टल पर पत्नी की संपत्ति का विवरण कैसे भरें? जानें नियम और प्रक्रिया
- PM Awas Yojana New List 2026 अपना नाम ऐसे चेक करें और पाएं घर बनाने के लिए सहायता
- अब बिना डरे करें पुलिस से शिकायत! वाराणसी रेंज ने जारी किया ‘पुलिस सतर्क मित्र’ व्हाट्सएप बॉट
- Up Farmer Registry 2026: पूरी पंजीकरण प्रक्रिया और स्टेप-बाय-स्टेप गाइड
- UP Cabinet Decision: यूपी में परिवार के बीच संपत्ति दान करना हुआ सस्ता, GCC नीति की SOP को भी मिली मंजूरी
- kisan vikas patra kvp scheme किसान विकास पत्र योजना
- How to apply online for PMAY U 2.0 step by step
- OPS VS NPS VS UPS पुरानी पेंशन योजना राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली यूनिफाइड पेंशन स्कीम
- Old Pension Scheme पुरानी पेंशन योजना 2025
- यूपी में सरकारी भूमि पर नहीं होगा अवैध कब्जा, खाली जमीनों पर लगेगा शिलापट – STONE SLABS ON ALL GOVERNMENT LANDS
- Swa pramanit ghoshna patra 2025 pdf download
- How to file RTI / आरटीआई के लिए ऑनलाइन , ऑफलाइन आवेदन कैसे करें ?
- PM Vidyalaxmi Yojana / पीएम विद्यालक्ष्मी योजना,अब छात्रों को मिलेगा 10 लाख तक का लोन
- UP Police Answer Key / यूपी सिपाही भर्ती की ANSWER KEY जारी , 15 नवंबर के बाद आएगा रिजल्ट