Free Education for Girl in UP/ यूपी में प्राइवेट स्कूलों में पढ़ने वाली दो में से एक बेटी की फीस सरकार द्वारा भरने की तैयारी , जल्द घोषणा कर सकती है योगी सरकार
यूपी के प्राइवेट स्कूलों में बढ़ने वाली बेटियों के परिवार को योगी सरकार बड़ी राहत देने की तैयारी कर रही है । योगी सरकार दो बेटियों में से एक की फीस दे सकती है । हालांकि इसको लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है । प्राइवेट स्कूलों में पढ़ने वाली दो बेटियों में से एक बेटी की फीस माफी के प्रस्ताव को अमल में लाने की तैयारी यूपी सरकार कर रही है । योगी सरकार के इस प्रस्ताव से प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में पढ़ने वाली लाखों बेटियों के परिवार को बड़ा लाभ मिलेगा ।
यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के बाद विधानसभा में पेश होने वाले बजट को लेकर सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है। इस बार विधानसभा में उस प्रस्ताव को भी पारित करने की चर्चा है जिसमें सीएम योगी ने कहा था , कि यदि किसी स्कूल में दो सगी बहनें पढ़ती हैं तो एक की फीस माफ करने के लिए उस स्कूल के प्रबंधन से अनुरोध किया जाए। और यदि स्कूल प्रबंधन ऐसा नहीं कर पाता है तो एक बहन की फीस की भरपाई यूपी सरकार की तरफ से की जाएगी। इसके बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने प्रस्ताव को भेज दिया है । शासन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इसके लिए एक करोड़ रुपये के टोकन राशि की व्यवस्था की जाएगी । सूत्रों के अनुसार जैसे- जैसे मांग बढ़ेगी , वैसे-वैसे और राशि विभाग को दी जाएगी। टोकन राशि दिए जाने से वित्तीय नियमों को देखते हुए एक मद खुल जाएगा । बजट में यदि यह प्रस्ताव पारित हो जाता है तो उत्तर प्रदेश के सैकड़ों परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी ।
यह भी पढ़ें :- आपके आधार कार्ड से कितने लोगों ने लिया है सिम , ऐसे करें पता
जानिए कुछ ऐसे कानूनी अधिकार जिसे हर भारतीय को जानना चाहिये

- 8th Pay Commission and DA Hike 2026: क्या बजट के बाद 3 गुना बढ़ेगी सैलरी? जानें पूरी सच्चाई और ताजा अपडेट
- Apne thana ka number kaise nikale थाना इंचार्ज का नाम और मोबाइल नंबर कैसे ढूंढे
- भारत बनाम न्यूजीलैंड T20: यशस्वी और अभिषेक के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत की शानदार जीत!
- सावधान! 15 अप्रैल 2026 से पहले बनवा लें अपनी ‘किसान आईडी’, वरना रुक सकती है पीएम-किसान की किस्त!
- What is digi pin डिजी पिन क्या है
- Up land measurement by rover machine लेखपालों की नहीं चलेगी अब मनमानी
- उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) राजस्व लेखपाल भर्ती 2025
- Up lekhpal vecancy 7994 post reservation list लेखपाल भर्ती 2026 आरक्षण सूची
- How to find 10 years old google map
- Pm kisan samman nidhi yojana list 2026
- kisan vikas patra kvp scheme किसान विकास पत्र योजना
- How to apply online for PMAY U 2.0 step by step
- Khatauni me name correction kaise kare खतौनी में नाम संशोधन कैसे करें
- UP Home Guard Recruitment 2025 [41424 Posts] Apply online
- उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना 2025
- Kakanmath mandir detail ककनमठ मंदिर
- Irctc short form means in hindi
- Old Pension Scheme पुरानी पेंशन योजना 2025
- UPI NEW RULE 2025: अगस्त से बदल जाएगा UPI का तरीका: जानिए क्या-क्या बदलेगा
- खतौनी में जमीन किस प्रकार देखें