How to fight case without lawyer / कोर्ट में खुद लड़ सकते हैं अपना केस , जानिये कैसे ?

How to fight case without lawyer / कोर्ट में खुद लड़ सकते हैं अपना केस , जानिये कैसे ?
जब कोई व्यक्ति किसी सिविल या आपराधिक मामले में घिर जाता है तब उसे भारी फीस चुकानी पड़ती है | कई बार फीस इतनी मंहगी होती है कि आप उसे देने में असमर्थ होते हैं , लेकिन संविधान में आपको इसका विकल्प भी दिया गया है | बिना वकील भी आप अपना केस लड़ सकते हैं | आप अपना केस खुद लड़ सकते हैं , हालाँकि इसके लिए आपको जज से अनुमति लेनी पड़ती है |
हालाँकि बिना वकील के अपना मुकदमा खुद लड़ना थोड़ा मुश्किल होता है इसीलिए लोगों को यही सलाह दी जाती है कि बिना जोखिम उठाए किसी वकील को नियुक्त करना चाहिए ताकि वो बेहतर तरीके से आपके मुक़दमे की पैरवी कर सके |
सवाल : अपना केस खुद लड़ने की जरुरत क्यों पड़ती है ?
जवाब : किसी भी व्यक्ति पर जैसे ही कोई मुकदमा दर्ज होता है तुरंत वकील की मदद ली जाती है | कई बार कुछ मामले ऐसे भी होते हैं जिसमें वकील की फीस काफी ज्यादा होती है या वकील केस की पैरवी अच्छे से नहीं करता है | इस स्थिति में व्यक्ति के मन में सवाल आता है कि काश वो अपना केस खुद लड़ पाता |
सवाल : क्या कोई व्यक्ति बिना वकील के खुद अपना केस लड़ सकता है ?
जवाब : बिल्कुल , ऐसा संभव है | संविधान की धारा 32 के एडवोकेट्स एक्ट , 1961 के अनुसार जब भी कोई व्यक्ति किसी सिविल या आपराधिक मामले में फंस जाता है तब वह कोर्ट में अपना केस खुद लड़ सकता है |
सवाल : कोर्ट में अपना केस खुद लड़ने की प्रक्रिया क्या है ?
जवाब : इसके लिए आपको जज से परमिशन लेना जरुरी है | परमिशन लेने के बाद खुद के केस में पैरवी कर सकते हैं | आप अपने केस को समझने और आगे की कार्यवाही के लिए जज से समय ले सकते हैं | कई बार जज आपको वकील रखने की सलाह देंगे | वकील नहीं रखने के पीछे का मकसद आप अपना पक्ष रख कर समझा सकते हैं |
यह भी पढ़ें :- घर बैठे अपने बैंक खाते का बैलेंस जानें
आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक कैसे करें
सवाल : अपना केस खुद लड़ने के लिए क्या किसी स्पेशल क्वालिफिकेशन की जरुरत होती है ?
जवाब : नहीं | इसके लिए किसी तरह के क्वालिफिकेशन की जरुरत नहीं होती है | जिनके पास लॉ की डिग्री नहीं है वो भी अपना केस लड़ सकते हैं | हालाँकि , अपना केस लड़ने के लिए आपको कानून , प्रोसेस और कोर्ट के नियमों के बारे में पता होना चाहिए , ताकि आप अपना केस न हारें |
सवाल : कोर्ट में खुद अपना केस लड़ने वाला व्यक्ति क्या दूसरों का केस लड़ सकता है ?
जवाब : नहीं | व्यक्ति पर्सनल मुकदमे के लिए कोर्ट में अपना केस लड़ सकता है , बहस कर सकता है , लेकिन दूसरे व्यक्ति के लिए वकालत नहीं कर सकता |
सवाल : क्या कोई व्यक्ति बिना वकील की फीस दिए वकील की मदद ले सकता है ?
जवाब : हमारे देश में बहुत से लोग ऐसे हैं जो ज्यादा पढ़े – लिखे न होने की वजह से अपना केस खुद नहीं लड़ पाते या फिर वकील की फीस नहीं दे पाते हैं तो वह व्यक्ति अपने लिए फ्री में वकील लेने की गुजारिश कोर्ट से कर सकता है | जिसके बाद कोर्ट की तरफ से फ्री में सरकारी वकील को आपके केस के लिए अपाइंट कर दिया जाता है |
यदि अपना केस खुद लड़ रहे हैं तो , याद रखें ये बातें :-
- हिंदी और अंग्रेजी भाषा अच्छे से आती हो |
- आप पर जिस धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है , सबसे पहले उस धारा के बारे में सारी जानकारी हासिल कर लें |
- कोर्ट के अन्दर होने वाली कार्यवाही के सभी चरणों को अच्छे से समझ कर ही अपना केस लड़ने की परमिशन लें |
- कोर्ट की कार्यवाही के दौरान किसी भी प्रकार का झूठ न बोलें और न ही किसी प्रकार की अभद्रता करें |
- UP Board Compartment Admit Card 2026: 10वीं और 12वीं के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे डाउनलोड हुआ था प्रवेश पत्र
- खेल: स्वस्थ जीवन, अनुशासन और सफलता की सबसे बड़ी पाठशाला
- अपने गाँव का भू-नक्शा (Bhu Naksha) मोबाइल से कैसे डाउनलोड करें
- UP Police SI Result 2026: उत्तर प्रदेश दरोगा भर्ती का परिणाम घोषित, यहाँ से देखें अपना रिजल्ट और कट-ऑफ
- IRCTC NEW WEBSITE: अब ट्रेन टिकट बुकिंग होगी सुपरफास्ट! 4 बड़े बदलाव जो बदल देंगे आपका सफर
- भारतीय रेलवे का नया नियम: क्या WhatsApp पर ट्रेन का टिकट दिखाना अब गैर-कानूनी है? जानिए पूरी जानकारी
- UP Board Compartment & Improvement Exam 2026: तैयारी और सफलता के अचूक टिप्स
- घरौनी लिस्ट 2026: घर बैठे कैसे चेक करें अपना Property Card | Ghrauni List Online Download
- गाँव की सड़कों की नई डिजिटल पहचान: पंचायती राज मंत्रालय की एक क्रांतिकारी पहल
- Pritam and Pedro Web Series (2026): पूरी कहानी, कास्ट और रिव्यू – क्या आपको देखनी चाहिए?