What is the Expiry Date of LPG Cylinder/गैस सिलिंडर की भी होती है एक्सपायरी डेट , ऐसे करें चेक
हम सभी लोग घर में खाना बनाने के लिए रसोई में एलपीजी गैस सिलिंडर का उपयोग करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि एलपीजी गैस सिलिंडर की भी एक्सपायरी डेट होती है ? यदि नहीं तो आज हम आपको इसके बारे में बताने जा रहे हैं। एक्सपायरी डेट के बाद सिलिंडर का इस्तेमाल करने से उसके फटने की सम्भावना काफी बढ़ जाती है ।
रसोई गैस सिलिंडर के ऊपर कई महत्वपूर्ण जानकारियां लिखी होती है। इसमें गैस सिलिंडर का वजन , तथा सबसे ऊपर पट्टी पर उसकी एक्सपायरी डेट के बारे में भी लिखा होता है ।

गैस सिलिंडर की पट्टी पर A-22, B- 23, C-25, D-23 आदि लिखा होता है , इसी से सिलिंडर की एक्सपायरी डेट के बारे में जाना जा सकता है । गैस सिलिंडर पर लिखे ABCD साल के 12 महीनों को दर्शाता है ।
A- जनवरी से मार्च के महीने को दर्शाता है ।
B- अप्रैल से जून के महीने को दर्शाता है ।
C- जुलाई से सितंबर के महीने को दर्शाता है ।
D- अक्टूबर से दिसंबर के महीने को दर्शाता है ।

यह भी पढ़ें :- Indian Railway / ट्रेनों में नीला ,लाल और हरा डिब्बा का क्या होता है मतलब ?
A, B C, D के आगे लिखे नंबर साल को दर्शाता है । मान लीजिये आपके गैस सिलिंडर पर A-22 लिखा हुआ है इसका मतलब हुआ कि आपका गैस सिलिंडर 2022 में जनवरी से मार्च महीने के बीच एक्सपायर होगा। वहीं यदि आपके सिलिंडर पर D-23 लिखा है तो आपका सिलिंडर साल 2023 में अक्टूबर से दिसंबर महीने के बीच एक्सपायर होगा।इस तरह से आप अपने सिलिंडर की एक्सपायरी डेट चेक कर सकते हैं।
- UPSSSC PET Answer Key 2026: Download Question Paper PDF with Solution
- महिषासुर मर्दिनी स्तोत्रम् (अयि गिरिनन्दिनि): सम्पूर्ण 21 श्लोक, हिंदी अर्थ और पाठ विधि
- जनगणना 2027 के 40 सवालों की लिस्ट, जानें कौन-कौन से प्रश्न पूछे जाएंगे census 2027 40 questions hindi
- Census 2027: जनगणना 2027 में कितने सवाल पूछे जाएंगे? जानिए 40 प्रश्नों की पूरी जानकारी
- EWS Certificate Online: अब घर बैठे बनवाएं EWS प्रमाणपत्र, तहसील के चक्कर से मिलेगी राहत
1 thought on “What is the Expiry Date of LPG Cylinder/गैस सिलिंडर की भी होती है एक्सपायरी डेट , ऐसे करें चेक”